गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत 9,262 सीटों के लिए मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं. अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी आज अपने परिवार के साथ वोट देंगे.

Advertisement
गुजरात निकाय चुनाव में 25,537 प्रत्याशी आमने-सामने हैं. (Photo- ITGD) गुजरात निकाय चुनाव में 25,537 प्रत्याशी आमने-सामने हैं. (Photo- ITGD)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही हैं. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमी-फाइनल माने जाने वाले चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, राज्य की अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत, 260 तालुका पंचायत की 9,262 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. 

निकाय चुनाव में कुल 25,537 प्रत्याशी जंग के मैदान में आमने-सामने हैं. इनका फैसला आज 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे. इस चुनाव के नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे.

Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे. साथ ही उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के राज्यपाल समेत कई केंद्रीय मंत्री गुजरात में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. पीएम मोदी पहले ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं. 

बीजेपी के 9,237 प्रत्याशी मैदान में

स्थानीय निकाय के चुनावी मैदान में बीजेपी के सबसे ज्यादा 9,237 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस के 8,443 और आम आदमी पार्टी के 5,261 उम्मीदवार हैं. 15 नगर निगम की 1044 सीटों , 84 नगर पालिका की 2412 सीटों , 34 जिला पंचायत की 1038 सीटों और 260 तालुका पंचायत की 4976 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. 

नगर निगम की 43, नगर पालिका की 385, जिला पंचायत की 52 और तालुका पंचायत की 252 सीटें पहले ही निर्विरोध हो चुकी है. जिनमें 715 सीटें बीजेपी को मिलीं थी, जो पार्टी के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. क्योंकि पिछले निकाय चुनावों में निर्विरोध सीटों का आंकड़ा करीब 240 सीटों के आसपास था. 12 कांग्रेस और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव: 9000 सीटों पर महासंग्राम, वोट डालने अहमदाबाद आएंगे अमित शाह; जानें पूरा शेड्यूल

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारियां की हैं. राज्य के 30 हजार मतदान केंद्रों और 50 हजार बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसलिए राज्य में 59,525 होमगार्ड/जीआरडी जवानों और 41,383 जवानों की फोर्स को तैनात किया गया है. 16,371 बूथ संवेदनशील हैं जबकि 2196 बूथ बेहद संवेदनशील हैं, जहां पर पुलिस और प्रशासन की नजर है. पुलिस संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करके और सीसीटीवी कैमरा के जरिए नजर रखेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement