दिल्ली: बस में गैंगरेप, टाइम पूछने रुकी महिला को ड्राइवर-कंडक्टर ने खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

दिल्ली में स्लीपर बस के भीतर महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. मामला राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement
इस स्लीपर बस में गैंगरेप की अंजाम दिया गया (फोटो- ITG) इस स्लीपर बस में गैंगरेप की अंजाम दिया गया (फोटो- ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया. पीड़िता के मुताबिक, ड्राइवर और हेल्पर ने उन्हें बस में घसीटा, फिर रेप करके बाहर फेंक दिया था.

घटना दो दिन पहले यानी मंगलवार की है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर को धरा गया. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है.

Advertisement

टाइम पूछने के लिए रुकी थी महिला

पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि महिला कारखाने में काम खत्म करके घर लौट रही थी. पीड़िता सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास पहुंची, जहां उसने स्लीपर बस के पास खड़े एक आरोपी से टाइम पूछा. आरोपी ने कथित तौर पर उसे बस में खींच लिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ. दुष्कर्म के बाद उसे बस से बाहर फेंक दिया गया.

पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और मेडिकल के बाद एफआईआर दर्ज की गई. फिर तुरंत बाद गिरफ्तारियां हुईं.

दिल्ली के रानीबाग थाने में गैंगरेप का ये मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया है. मतलब, रेप, गैंगरेप और सामूहिक साजिश/साझा इरादे के तहत अपराध होने वाली धारा लगाई गई है.

Advertisement

जिस बस में ये कांड होने का दावा है, उसकी वीडियो-फोटो भी सामने आई है. ये बस खुद नियमों को ताक पर रखकर चल रही थी. उसके शीशे काले हैं, जो कि कानूनी रूप से इजाजत नहीं है. बस में कोई इमरजेंसी गेट भी नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »