Indian Idol 16 Finale: किसके सिर सजेगा जीत का ताज? 26 जुलाई को होगा बड़ा फैसला

'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा। टॉप 6 फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए मुकाबला करेंगे. उषा उथुप, कुमार सानू, उदित नारायण, शहनाज़ गिल समेत कई सितारे फिनाले को खास बनाएंगे. जानिए पूरी डिटेल.

Advertisement
कब होगा इंडियन आइडल का फिनाले? (Photo: ITGD) कब होगा इंडियन आइडल का फिनाले? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

कई महीनों तक शानदार परफॉर्मेंस, यादगार लम्हों और दिल छू लेने वाले म्यूजिकल सफर के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' अब अपने सबसे बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है. शो का मच-अवेटेड ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई, रविवार को प्रसारित होगा, जहां इस सीजन के विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा.

ये होंगे फाइनलिस्ट...

Advertisement

इस बार शो की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' रही, जिसने पूरे सीजन में दर्शकों को पुरानी यादों और बेहतरीन संगीत से जोड़कर रखा. अब फिनाले में अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मैस्क्मे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला टॉप 6 फाइनलिस्ट के रूप में ट्रॉफी जीतने के लिए आमने-सामने होंगे.

पूरे सीजन में इन कंटेस्टेंट ने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीता और कई यादगार परफॉर्मेंस दीं. शो को जज विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह ने जज किया, जबकि होस्ट आदित्य नारायण रहे. तीनों जजों ने हर कंटेस्टेंट को लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया और उनके हुनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ग्रैंड फिनाले को और भी खास बनाने के लिए उषा उथुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर जैसे दिग्गज सितारे भी मंच की रौनक बढ़ाएंगे. संगीत, मनोरंजन और शानदार परफॉर्मेंस से सजा यह फिनाले दर्शकों के लिए किसी जश्न से कम नहीं होगा. फिनाले से पहले जजों ने भी अपने अनुभव शेयर किए.

Advertisement

ग्रैंड फिनाले में शामिल नहीं होंगे विशाल ददलानी

विशाल ददलानी ने कहा- इस सीजन में हमें शानदार टैलेंट और कई यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलीं. सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि सभी कंटेस्टेंट्स हर हफ्ते खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे. ग्रैंड फिनाले तक पहुंचना ही बहुत बड़ी उपलब्धि है और हमारे टॉप 6 फाइनलिस्ट ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. अफसोस है कि पहले से तय कमिटमेंट की वजह से मैं फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, लेकिन मैं सभी को ढेरों शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि 'इंडियन आइडल' के बाद भी उनका संगीत का सफर यूं ही चलता रहेगा.

श्रेया घोषाल ने कहा- पूरे सीजन में इन कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ते देखना बेहद खूबसूरत अनुभव रहा. हर कंटेस्टेंट अपनी अलग पहचान, ईमानदारी और संगीत के लिए जुनून के साथ मंच पर उतरा. ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने पर मुझे उन सभी पर गर्व है. ट्रॉफी चाहे कोई भी जीते, मेरी यही कामना है कि वे खुद पर भरोसा बनाए रखें, क्योंकि उनकी असली संगीत यात्रा तो अब शुरू होने जा रही है.

इमोशनल हुए आदित्य नारायण

वहीं आदित्य नारायण ने कहा- हर सीजन अपने आप में खास होता है, लेकिन इन कंटेस्टेंट्स को ऑडिशन से लेकर ग्रैंड फिनाले तक बढ़ते देखना बेहद संतोष देने वाला रहा. उन्होंने सिर्फ गायक के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन परफॉर्मर और इंसान के रूप में भी खुद को निखारा है. 'यादों की प्लेलिस्ट' थीम ने इस सीजन को बेहद यादगार बना दिया है और मुझे पूरा भरोसा है कि ग्रैंड फिनाले भी उतना ही शानदार होगा. मैं सभी फाइनलिस्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं और दर्शकों से कहना चाहूंगा कि वे एक शानदार संगीत भरी शाम के लिए तैयार रहें.

Advertisement

अब सभी की निगाहें 26 जुलाई के ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां टॉप 6 में से एक प्रतिभागी 'इंडियन आइडल सीजन 16' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »