Viral: मॉर्डन हुईं सपना चौधरी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में लगाए ठुमके

बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हरियाणा की स्टार सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरते हैं. हाल ही में उन्होंने रांची में अपने हिट सॉन्ग 'तेरी आख्या का यो काजल' पर शानदार डांस किया. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है

Advertisement
सपना चौधरी सपना चौधरी

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हरियाणा की स्टार सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरते हैं. हाल ही में उन्होंने रांची में अपने हिट सॉन्ग 'तेरी आख्या का यो काजल' पर शानदार डांस किया. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

सपना चौधरी बिग बॉस से निकलने के बाद पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं. अब वे बड़े बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं. सपना के गाने अब फिल्मों में भी सुनाई दे रहे हैं. कई फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग किए हैं.

Advertisement

बिग बॉस से निकलने के बाद उनका मेकओवर भी हुआ है. सपना देसी अवतार छोड़ ग्लैमरस लुक में दिखाई देती हैं. सपना का मेकओवर देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्क‍िल है. अक्सर सलवार-कुर्ते में नजर आने वाली सपना चौधरी मैक्सी ड्रेस और गाउन में नजर आती हैं. वायरल हो रहे वीडियो में गौर करने वाली ये भी है कि सपना सलवार सूट छोड़ इंडो वेस्टर्न अटायर में नजर आ रही हैं.

सपना चौधरी पहले से ज्यादा फिट नजर आ रही हैं. बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर उन्होंने अपना वजन भी घटाया है. वे अब पहले से स्लिम नजर आती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement