इस स्टार की स्पेशल रिक्वेस्ट पर 'संजू' की स्क्रीनिंग में पहुंचे संजय

गुरुवार को संजू की फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान संजय दत्त देरी से वहां पहुंचे. उनके स्वागत में सभी ने खड़े होकर तालियां बजाई.

Advertisement
संजय दत्त संजय दत्त

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

संजू की रिलीज के पहले गुरुवार को फिल्मी सितारों और करीबियों के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस मौके पर आमिर खान समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी. मगर स्क्रीनिंग के दौरान संजय दत्त वहां गैरहाजिर दिखे. उनकी गैरमौजूदगी से हैरान आमिर खान और अन्य लोगों ने राजकुमार हिरानी से संजू बाबा को बुलाने की गुजार‍िश की. संजय फिल्म के आखरी में वहां पहुंचे.

Advertisement

फिल्म की आधी स्क्रीनिंग के बाद कुछ लोगों ने संजय के वहां उपस्थित नहीं होने के बारे में पूछा. आमिर खान तक ने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही है और फिल्म का मुख्य किरदार कहां है. इसके बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संजू से स्क्रीनिंग में आने की दरख्वास्त की.

राजू ने संजय से कहा कि कई सारे लोग उनसे मिलने को बेकरार हैं. संजय दत्त फिल्म के खत्म होने के कुछ समय पहले पहुंचे और वहां मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया.

बता दें कि फिल्म संजू की चारों तरफ काफी तारीफ हो रही है. फिल्म ने पहले दिन ही कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. शुक्रवार को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 34.75 करोड़ की कमाई की. साथ ही फिल्म पहले दिन की कमाई के लिहाज से साल 2018 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है. उम्मीद ये जताई जा रही है कि फिल्म 3 दिन में 100 करोड़ की कमाई का आकड़ा पार कर लेगी.

Advertisement

एक्टर आमिर खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया "संजू बहुत पसंद आई. एक पिता और बेटे की, और दो दोस्तों की बहुत भावुक कर देने वाली कहानी. रणबीर ने शानदार काम किया है और विकी कौशल ने तो दिमाग ही हिला दिया. शुक्रिया राजू एक और एंटरटेन और सशक्त करने वाली फिल्म देने के लिए. बहुत सारा प्यार.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »