पहली बार कान्स फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलेंगी कंगना रनौत

कंगना साल 2018 में आयोजित होने जा रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होंगी.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

कंगना रनौत फिल्म अवॉर्ड शो और फेस्ट‍िवल्स से दूर रहती हैं. वे रेड कर्पेट पर चलने वाली एक्ट्रेस में नहीं गिनी जातीं. लेकिन इस बार कंगना अपने नियम को तोड़ने जा रही है. वे पहली बार कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल में रेड कर्पेट पर चलेंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना साल 2018 में आयोजित होने जा रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी. वो एक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में वहां उपस्थित होंगी और रेड कर्पेट पर चलेंगी.

Advertisement

कंगना, भारत के चुनिंदा कलाकारों के साथ कान्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. ये पहला मौका होगा जब कंगना कान्स में रेड कार्पेट पर चलेंगी और समारोह की शोभा बढ़ाएंगी. कंगना के अलावा दीपिका पादुकोण के भी समारोह में मौजूद रहने की खबरें हैं.

फिल्मों की बात करें तो कंगना इस वक्त महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरित फिल्म मणिकर्णिका में व्यस्त हैं. कंगना ने फिल्म में अपने लुक और आउटफिट के बारे में बात करते हुए बताया था कि इसके शुरुआती सीन्स में मैंने काफी सज-धज कर शूटिंग की थी. इस दौरान अपने आउटफिट में मैं बहुत खूबसूरत लग रही हूं पर जैसे ही शूटिंग आगे बढ़ती है मेरे गेटअप में बदलाव आ जाता है क्योंकि इस दौरान मुझे वॉरियर जैसा दिखने के लिए उसी तरह की पोशाक पहननी पड़ी थी.

Advertisement

फिल्म में कंगना के अलावा छोटे पर्दे से मशहूर हुई अंकिता लोखंडे अपनी इस डेब्यू फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं. फिल्म में सोनू सूद भी ख़ास भूमिका में होंगे.

बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट 27 अप्रैल, 2018 रखी गई थी. लेकिन इसे रद्द कर दिया गया. अब माना जा रहा है कि फिल्म को इस साल ही अगस्त के महीने की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »