1000 करोड़ रुपये में बनेगी अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'राका'! क्या होगी कहानी, उठा पर्दा

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राक्का', जिसे 1,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है, उसे दो हिस्सों वाली फ़्रैंचाइजी के तौर पर प्लान किया जा रहा है. यह फिल्म आदिवासी, पौराणिक और वैदिक काल से लेकर आज के दौर तक की कहानी दिखाएगी.

Advertisement
अल्लू अर्जुन की राका को लेकर हुआ खुलासा (Photo: Screengrab) अल्लू अर्जुन की राका को लेकर हुआ खुलासा (Photo: Screengrab)

भावना अग्रवाल

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली की मचअवेटेड फिल्म 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिस फिल्म को लेकर अब तक केवल कयास लगाए जा रहे थे, वह महज एक आम एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे भव्य और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक बनने जा रही है.

इंडिया टुडे को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने इस फिल्म को करीब 1,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाने का प्लान तैयार किया है. इतना ही नहीं, यह फिल्म किसी एक पार्ट में सिमटकर नहीं रहेगी, बल्कि इसे दो पार्ट्स में बनाया जाएगा.

Advertisement

इस फिल्म की कहानी दो बिल्कुल अलग दुनिया और अलग-अलग समय-सीमाओं को आपस में जोड़ेगी, जिसमें एक तरफ पौराणिक भारत की झलक होगी तो दूसरी तरफ आज की आधुनिक जिंदगी. 

दो अलग-अलग टाइम की कहानी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 'राका' की कहानी का दायरा बहुत बड़ा है और इसे दो अलग-अलग दौर (टाइमलाइंस) में बांटा गया है. फिल्म का एक हिस्सा प्राचीन आदिवासी पौराणिक वैदिक काल पर आधारित होगा, जहां दर्शकों को इतिहास और मिथक का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा. वहीं, फिल्म का दूसरा हिस्सा आज की आधुनिक दुनिया की पृष्ठभूमि पर टिका होगा. मेकर्स का मानना है कि दो भागों का फॉर्मेट मिलने से उन्हें इस पौराणिक दुनिया और इसकी बारीकियों को बड़े पर्दे पर पूरी गहराई के साथ पेश करने का भरपूर मौका मिलेगा.

फीमेल लीड्स के रोल
फिल्म की विशालता का अंदाजा इसकी स्टारकास्ट से ही लगाया जा सकता है. कहानी की दोनों समय-सीमाओं के हिसाब से एक्ट्रेसेस का चुनाव भी काफी सोच-समझकर किया गया है. आधुनिक दौर वाले हिस्से में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी. वहीं दूसरी ओर, पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंड वाले हिस्से की जिम्मेदारी दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना के कंधों पर होगी. इन सभी दिग्गज एक्ट्रेस का एक ही फिल्म में होना दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा.

Advertisement

शाहरुख खान का कैमियो
अल्लू अर्जुन की इस भव्य फिल्म में बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान का भी एक बहुत ही खास कैमियो होने वाला है. खबर की पुष्टि करते हुए सूत्र ने बताया कि शाहरुख खान का यह हिस्सा अभी शूट होना बाकी है. इस खास अपीयरेंस की शूटिंग भारत में न होकर विदेश की किसी बेहतरीन लोकेशन पर की जाएगी. इस इंटरनेशनल शेड्यूल की खबर ने शाहरुख और अल्लू अर्जुन के फैंस का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है.

आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि, फिल्म की कहानी और इसके दोनों पार्ट्स को लेकर मेकर्स या स्टारकास्ट की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन सामने आई इन ताजा जानकारियों ने साफ कर दिया है कि 'राका' केवल एक फिल्म न होकर भारतीय सिनेमा का एक नया कीर्तिमान बनने जा रही है. अब हर किसी की निगाहें मेकर्स की तरफ से आने वाले ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हुई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »