'प्यार में बदकिस्मत हूं' बोलीं आकांक्षा चमोला, दुबई की हसीना ने किया Lip Kiss, देखते रहे राम कपूर

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में पामेला सेरेना ने आकांक्षा को होठों पर किस किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना के बाद आकांक्षा को ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
पामेला की हरकत से चौंके राम कपूर (Photo: Instagram @akankshagkhanna/@pamalaserena) पामेला की हरकत से चौंके राम कपूर (Photo: Instagram @akankshagkhanna/@pamalaserena)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ हर रोज नया खुलासा कर रही हैं. अब उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में सच्चा प्यार नहीं मिला. इधर पामेला सेरेना ने राम कपूर के सामने आकांक्षा को Kiss कर डाला. सोशल मीडिया पर आकांक्षा की ये क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

Advertisement

आकांक्षा-पामेला का Kiss वायरल 
पामेला, लैला (वरुण यादव)  और आकांक्षा बात कर रहे होते हैं. दोनों से बात करते हुए आकांक्षा कहती हैं कि मेरी एक फीमेल फ्रेंड ने मुझसे कहा था कि दुर्भाग्य से तुम प्यार में बदकिस्मत हो और हमेशा रहोगी. मैंने कहा हां मैं इसे स्वीकार करती हूं. लैला ने उनसे पूछा कि प्यार में आपकी किस्मत अच्छी नहीं रही. वो हंसते हुए कहती हैं कि मैं प्यार में बहुत ज्यादा बदकिस्मत हूं. इस पर लैला ने उनका हाथ थामते हुए कहा कि मैं भी.

लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप और वायरल हो रही है, जिसमें पामेला आती हैं और आकांक्षा को होठों पर Kiss करके चली जाती हैं. इस मोमेंट पर राम कपूर वहीं खड़े होते हैं. पामेला और आकांक्षा का Kiss देखकर वो सरप्राइज हो जाते हैं. 

Advertisement

ट्रोल हुईं आकांक्षा 
आकांक्षा ने शो पर आते ही कहा कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं. पिछले एक साल से वो पति से अलग रह रही हैं. अब आकांक्षा ने प्यार को लेकर जो कहा वो सुनकर फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा कि प्यार में गौरव अनलकी है तुम नहीं. दूसरे ने कहा कि आकांक्षा ने अपने पति के प्यार की धज्जियां उड़ा दी हैं. अन्य ने कहा कि ये मजाक है मैडम. एक ने लिखा कि अब इसका ज्यादा हो रहा है. वहीं कुछ ने कहा कि प्लीज बताओ कि कैसे अनलकी हो. कई लोगों ने पामेला और आकांक्षा की नजदीकियों पर भी बात की. यूजर्स ने कहा कि शो के लिए अपना स्तर मत गिराओ. 

अब देखते हैं कि जब गौरव, आकांक्षा के सामने आते हैं, तो वो कैसे रिएक्ट करती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »