'धुरंधर' के लिए यामी गौतम को मिली थी मोटी फीस? एक्ट्रेस ने तोड़ी चु्प्पी

यामी गौतम अपनी फिल्म नई नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज कोण होणार करोड़पति में पहुंची. वहां जब माधुरी ने उनसे पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके कैमियो और फीस को लेकर सवाल किया, तो जानिए यामी ने इस पर क्या जवाब दिया.

Advertisement
यामी ने 'धुरंधर 2' में मिले मोटी फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी. (Photo ANI) यामी ने 'धुरंधर 2' में मिले मोटी फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी. (Photo ANI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

यामी गौतम अपनी फिल्म 'नई नवेली' को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. वह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मराठी क्विज सो 'कोण होणार करोड़पति' में पहुंचीं, जिसे माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं. शो के दौरान यामी ने अपने पति आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने कैमियो और इसके लिए मोटी फीस मिलने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं.

शो के प्रोमो वीडियो में माधुरी दीक्षित यामी से कहती हैं कि उन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी और उन्हें फिल्म काफी पसंद आई. इसके बाद वह यामी से उनके कैमियो को लेकर सवाल करती हैं.

Advertisement

माधुरी पूछती हैं कि क्या उन्हें फिल्म में काम करने के लिए फीस मिली थी या फिर उन्होंने पति आदित्य धर के कहने पर इसमें काम किया था. इस पर यामी ने कहा, 'मैंने कहीं पढ़ा था कि कैमियो के लिए मुझे बहुत मोटा चेक मिला है. यह पढ़कर मैंने सोचा कि ये क्या है? लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजें अनमोल होती हैं. आदित्य ने बहुत ही प्यार से बोला कि यामी मैं चाहता हूं की मेरी फिल्म में तुम आओ, मेरे लिए अच्छी किस्मत लेकर और अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लो. लेकिन ये मजाक था. मेरे लिए इतने अच्छे निर्देशक के साथ काम करना ही फीस था. माधुरी ने यामी की तारीफ करते हुए कहा, 'आपको धुरंधर फिल्म में देखना मजेदार था.'

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. इसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट आया जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया. 

Advertisement

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे. उनके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और सारा अर्जुन भी अहम किरदारों में नजर आए थीं. यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में उनके साथ आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा और सुनीता राजवर भी अहम भूमिकाओं में हैं. अब देखना होगा कि यामी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »