करुणानिधि के पीछे खड़ा बच्चा, तस्वीर शेयर कर RGV ने ली चुटकी, फैन्स बोले- 'पीछे खड़े लोग ही घातक होते हैं'

विजय की चुनावी जीत के बीच राम गोपाल वर्मा की शेयर की हुई पुरानी तस्वीर ने नई बहस छेड़ दी है. करुणानिधि के पीछे खड़े विजय की ये फोटो अब एक राजनीतिक प्रतीक बन गई है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जो तमिलनाडु की बदलती सियासत की कहानी भी बयान करते हैं.

Advertisement
विजय और करुणानिधि की पुरानी तस्वीर पर क्यों छिड़ी चर्चा? (Photo: X/@RGVzoomin) विजय और करुणानिधि की पुरानी तस्वीर पर क्यों छिड़ी चर्चा? (Photo: X/@RGVzoomin)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

तमिलनाडु की राजनीति में एक यंग तुर्क की एंट्री हो चुकी है. सिर्फ दो साल पहले अपनी पार्टी बनाने वाले सुपरस्टार विजय ने तमिलनाडु चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज की है. सोमवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही हर तरफ विजय की ही चर्चा है. अब मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उर्फ RGV ने एक बहुत पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें विजय टीनेज में नजर आ रहे हैं.

Advertisement

इस तस्वीर में विजय के होने से ज्यादा दिलचस्प बात ये है कि विजय किसके पीछे खड़े हैं— तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एम करुणानिधि, जिन्हें कलैगनार भी कहा जाता है. RGV के तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया की जनता ने इसका एक्स रे शुरू कर दिया है और कुछ बड़े दिलचस्प कमेंट किए जा रहे हैं.

क्यों चर्चा में है RGV की शेयर की हुई पुरानी तस्वीर?
सोमवार को तमिलनाडु चुनाव 2026 के नतीजे सामने आए, जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्री कड़गम) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी साबित हुई. TVK को बहुमत से सिर्फ 10 सीटें कम मिली हैं और विजय का मुख्यमंत्री बनना तय है. विजय की इस शानदार जीत का नुकसान अभी तक तमिलनाडु की सत्ता संभाल रही पार्टी DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) को सबसे ज्यादा हुआ है. पिछले चुनावों में DMK के हिस्से 133 सीटें आई थीं. लेकिन इस बार 74 सीटें खोकर DMK 59 सीटों पर ही सिमट गई.

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने जो पुरानी तस्वीर शेयर की है वो इसी नतीजे पर उनकी चुटकी है. तस्वीर में DMK पार्टी के फाउंडर एम करुणानिधि हैं, जो पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे. तस्वीर में करुणानिधि किसी प्रॉपर्टी के उद्घाटन पर फीता काटते नजर आ रहे हैं. उनके दाएं हाथ की तरफ विजय के पिता, मशहूर तमिल फिल्ममेकर एस ए चंद्रशेखर नजर आ रहे हैं. यंग विजय खुद करुणानिधि के पीछे खड़े हैं.

करुणानिधि के निधन के बाद DMK की कमान उनके बेटे एम के स्टालिन ने संभाली थी. इस चुनाव तक स्टालिन ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे और अब उन्हें कुर्सी छोड़नी होगी. तमिलनाडु की राजनीति में करुणानिधि बहुत बड़े आइकॉन हैं. उनकी बनाई DMK से अलग होकर ही MGR ने अपनी पार्टी AIADMK बनाई थी. ऑलमोस्ट 60 सालों तक यही दो पार्टियां अदल-बदल कर तमिलनाडु की कुर्सी संभालती आई हैं.

विजय और करुणानिधि की तस्वीर पर जनता का रिएक्शन
वर्मा ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कलैगनार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा लड़का, उनकी पार्टी का सफाया कर देगा.' उनके तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इस चर्चा का हिस्सा बन गए.

एक यूजर ने लिखा कि 'उस बच्चे ने पार्टी का सफाया नहीं किया, जनता ने किया है.' दूसरे ने कमेंट किया, 'हमेशा पीछे खड़े लोग ही घातक निकलते हैं!' जबकि कई यूजर्स के कमेंट का निचोड़ था कि 'ये सिर्फ सेटबैक है, कोई सफाया नहीं'.

Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में विजय का दौर शुरू हो गया है. फिलहाल उन्हें सरकार बनानी है, मंत्री तय करने हैं और जनता से किए अपने वो वादे निभाने हैं जिनके दम पर वो चुनाव जीते हैं. देखना है कि राजनीति में पहला बड़ा पड़ाव पार कर चुके विजय, अब तमिलनाडु में अपनी क्या विरासत तैयार करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »