राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी पुराने दोस्त हैं. राजपाल यादव जब जेल में बंद थे, तब नवाजुद्दीन ने भी खामोशी से उनकी मदद की थी. अब राजपाल ने नवाजुद्दीन का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें महान इंसान बताया है. वहीं भोजपुरी की फेमस सिंगर निशा उपाध्याय हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह स्टेज पर एक एंकर को पीटने दौड़ रही थीं. फिल्म रैप में पढ़ें एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरें. सोमवार के दिन क्या खास हुआ, यहां जानें.
3 दिन बाद मिसेज देवरकोंडा बनेंगी रश्मिका, शादी के लिए उदयपुर पहुंचा कपल, हुआ ग्रैंड वेलकम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कपल अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुका है. दोनों को अपनी फैमिली के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. वहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ.
'हमारी सोच में है हिंसा, जड़े महाभारत में हैं', ओ रोमियो पर उठे सवाल, बचाव में बोले विशाल भारद्वाज
फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज की हाल ही में ओ रोमियो रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ओ रोमियो में जमकर मारधाड़, एक्शन और खून खराबा दिखाया गया है. लेकिन विशाल इसे जस्टिफाइड बताते हैं. वो अपनी फिल्मों में हिंसा को एक कलात्मक अंदाज में दिखाने के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में मकबूल और हैदर में भी मार-धाड़ थी, लेकिन मजबूत कहानी की वजह से वो कभी भी जबरदस्ती नहीं लगी.
राजपाल यादव चेक बाउंस केस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं. हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है. 12 दिनों बाद जेल से निकलकर उन्होंने भतीजी की शादी अटेंड की. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने नवाजुद्दीन के पुराने बयान पर भी रिएक्ट किया है.
'आपका रेट क्या है', मंच पर भोजपुरी सिंगर से हुआ सवाल, सैंडल निकाल मारने दौड़ी
फेमस भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है. एक लाइव स्टेज शो के दौरान निशा को गुस्सा करते हुए देखा गया और उन्होंने सरेआम शो के एंकर को मारने के लिए सैंडल तक निकाल ली.
कभी 500 रु. में किया गुजारा-खत्म हुई सेविंग, आज करोड़ों में सुनील की कमाई, जीते हैं लैविश लाइफ
सुनील ग्रोवर आज के वक्त में इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड कॉमेडियंस में गिने जाते हैं. आज उनके पास शोहरत है, पैसा, घर है. वो लग्जूरियस लाइफ जीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उनके दिन हमेशा से इतने अच्छे नहीं थे.
आमिर अली टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. F.I.R शो से उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आमिर टीवी पर डेब्यू करने से पहले फिल्मों में अपना लक आजमा चुके थे. हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें टीवी का रुख करना पड़ा था.
aajtak.in