घमंड ने बर्बाद किया करियर- खाने के भी नहीं थे पैसे, फ्लॉप होने पर दर्द में रहा एक्टर, बोला- बहुत रोया...

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई लोग कई सपने लेकर आते हैं, लेकिन सक्सेस कुछ ही लोगों को मिलती है. आमिर अली भी उन्हीं में से एक हैं. आमिर बनना तो बॉलीवुड हीरो चाहते थे, लेकिन पहचान उन्हें टीवी से मिली. अब इस बारे में उन्होंने बात की है.

Advertisement
जब रोए आमिर अली (Photo: Instagram @aamirali) जब रोए आमिर अली (Photo: Instagram @aamirali)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

आमिर अली टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. F.I.R शो से उन्हें घर-घर में खास पहचान मिली. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आमिर टीवी पर डेब्यू करने से पहले फिल्मों में अपना लक आजमा चुके थे. हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें टीवी का रुख करना पड़ा था. 

आमिर अली का छलका दर्द

आमिर अली ने अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की है. आमिर ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें लगता था कि फिल्में ही उनकी असली मंजिल हैं. लेकिन जब उन्हें फिल्मों से टीवी का रुख करना पड़ा तो उन्हें वो 'हार' जैसा लगा था.

Advertisement

बॉलीवुड बबल संग बातचीत में आमिर ने बताया कि जब उनका फिल्मी करियर नहीं चला तो फिल्मों से टीवी की ओर रुख करने पर वो इमोशनली टूट गए थे. एक्टर ने बताया कि उस समय उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और कुछ फिल्में करने के बाद उन्हें लगा था कि वो कामयाब हो चुके हैं. लेकिन चीजें वैसी नहीं चलीं, जैसा उन्होंने सोचा था. 

आमिर अली ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा- मैं जिन मेकर्स के साथ काम कर रहा था, वो सभी बहुत सीरियस थे. लेकिन मैं अपने पहले टेलीविजन शो के दौरान सीरियस नहीं था, क्योंकि मैं टीवी करना ही नहीं चाहता था. मेरे लिए, टीवी करना एक अभिनेता के रूप में मेरा अंत था. मैंने फिल्में कीं, लेकिन वो रिलीज ही नहीं हुईं. मेरे पास खाना खाने तक के पैसे नहीं थे. मुझे घर की देखभाल करनी होती थी. मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि मुझे लगा था कि 2-3 फिल्में करने के बाद मैं 'सफल' हो चुका हूं. लेकिन मैं गलत था. 

Advertisement

क्यों तड़पकर रोते थे आमिर?
आमिर आगे बोले- जब मैंने टीवी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तो मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. मैं हर दिन अपनी वैन में रोता था. जो लोग मेरे साथ फिल्में करते थे, अगर वो मुझसे पूछते थे कि मैं टीवी शोज क्यों कर रहा हूं तो मैं बस उन्हें पकड़कर आधे घंटे तक रोता रहता था. 

आमिर ने बताया कि उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग तो की थी, लेकिन उनकी फिल्में रिलीज नहीं हुईं और उन्हें पेमेंट भी नहीं मिली. ऐसे में उनके पास टीवी पर लौटने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. एक्टर बोले- जब मैंने फिल्में करना शुरू किया, तो मैंने सब कुछ छोड़ दिया था, क्योंकि तब तक मुझे अपने हुनर से प्यार हो गया था. मैं एड्स करता था, लेकिन उससे उतने पैसे नहीं आते थे. आखिरकार, जब मेरी फिल्में रिलीज नहीं हुईं और मुझे पैसा भी नहीं मिला जिसका वादा किया गया था, उस दौर में ऐसा ही होता था. पहले से ही फीस काफी कम थी और उसमें भी लोग केवल 10-20% ही देते थे. तब, मुझे मजबूरी में टीवी शोज करने पड़े. 

आमिर ने बताया कि उन्होंने एक समय पर टीवी से दूरी बना ली थी. मगर फिर भी इंडस्ट्री ने उनकी टीवी वाली छवि को अभी तक नहीं छोड़ा है. एक्टर बोले- 2019 में मैंने कई फिल्ममेकर्स से संपर्क किया, कई लोगों से मिला. उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन काम नहीं दिया. वे मुझसे कहते रहे कि मैं एक हीरो हूं, लेकिन वो मुझे किसी कैरेक्टर के रूप में नहीं देख पा रहे थे. उनका कहना था कि कुछ अगर हुआ तो वो मुझे बताएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement