'सीखने की भूख जरूरी', इंडियन आइडल के लीजेंड्स को हिमेश रेशमिया की खास सलाह

रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' शुरू हो चुका है. शो में 24 लेजेंड्स नजर आ रहे हैं, जो 12 जोड़ियों में आपस में ही मुकाबला कर रहे हैं. ऐसे में शो में जज के रूप में नजर आ रहे हिमेश रेशमिया ने कंटेस्टेंट्स को बड़ी सलाह दी है.

Advertisement
हिमेश रेशमिया ने कंटेस्टेंट्स के लिए कही बड़ी बात. (Photo-Youtube) हिमेश रेशमिया ने कंटेस्टेंट्स के लिए कही बड़ी बात. (Photo-Youtube)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

टीवी के लोकप्रिय रियलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल का एक बार फिर आगाज हो चुका है. इस बार शो इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न के नाम से लौटा है. जहां सुरों के मैदान में पुराने 24 लेजेंड्स नजर आ रहे हैं, जो 12 जोड़ियों में आपस में ही मुकाबला कर रहे हैं. इस बार का सीजन वाकई में इंटरेस्टिंग नजर आ रहा है. शो में जज के तौर पर नजर आ रहे हिमेश रेशमिया इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स को नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Advertisement

हिमेश रेशमिया का मानना है कि किसी भी सिंगर की सक्सेस सिर्फ उसकी आवाज पर निर्भर नहीं करती है. एक सिंगर के अंदर खुद को और बेहतर बनाने का जज्बा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिंगर के अंदर सीखने की भूख होनी चाहिए.

हिमेश ने कहा, 'जज होने का मतलब सिर्फ आवाज को पहचानना ही नहीं बल्कि किसी सिंगर के अंदर क्षमता, उसकी व्यक्तिगत पहचान और मंच पर अपनी बात रखने के साहस को समझना भी है. मैंने खुद इस सफर को जिया है तो मैं जानता हूं कि करियर में उतार-चढ़ाव तो लाजिमी है इसलिए मैं जानता हूं कि उन उतार-चढ़ाव के साथ खुद को फिर से तैयार करना कितना जरूरी होता है. अपने आप को नए सिरे से तैयार करना चाहिए और जोश को कभी कम नहीं होने देना चाहिए. मैं इस जर्नी को जी चुका हूं इसलिए जब भी मैं किसी कंटेस्टेंट को सुनता हूं, तो सिर्फ उसकी गायकी नहीं देखता, बल्कि उसमें ओरिजिनैलिटी, कुछ हासिल करने की भूख के साथ उसे यादगार बनाने वाली खासियत भी तलाशता हूं. मेरी जर्नी ने मुझे यही सिखाया है.'

Advertisement

जीतने के बाद भी खुद को साबित करना जरूरी

हिमेश कहा कि है उनकी सफर ने उन्हें सिखाया कि खुद को चुनौती देना, कुछ नया सीखना और अपने जुनून को जिंदा रखना कितना जरूरी होता है. उन्होंने कहा, 'मैं इस सीजन का पार्ट बनकर बहुत उत्साहित हूं जो उन आवाजों को फिर वापस ला रहा है. इस सीजन में उनके पास अपने आप को साबित करने का एक और मौका है. क्योंकि मेरा हमेशा से मानना है कि सिर्फ एक बार जीतना काफी नहीं है. असली उपलब्धि तो लगातार आगे बढ़ना और फिर से दर्शकों का दिल जीतना है. इस सीजन में इंडिया को यह देखने को मिलेगा कि ये सिंगर आज किस चीज के काबिल हैं और आने वाले कल में वे क्या बन सकते हैं.

हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में एक कंपोजर, सिंगर, सिंगर, प्रोड्यूसर और एक्टर के रूप में काम किया है. लंबे करियर और हजारों हिट गानों के बावजूद संगीत के प्रति उनका जुनून आज भी वैसा ही है. बता दें कि शो में अभिजीत सावंत, अमित साना, सलमान अली और सायली कांबले जैसे सिंगर्स शामिल हुए हैं. इस सीजन की खास थीम है, सिर्फ एक बार जीतना काफी नहीं होता, बार-बार जीतना पड़ता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »