Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

छोटे घर से हुई शुरुआत, गरीबी में बीता बचपन, अब यूट्यूबर ने बनाया हाई टेक आशियाना

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST
  • 1/9

एक प्लेटफॉर्म किसी जिंदगी को कैसे बदल सकता है, इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने मिला. यूट्यूबर गेमरफ्लीट, जिनका असली नाम अंशु बिष्ट है, उन्होंने अपनी यूट्यूब की कमाई से एक ऐसा घर बना डाला है जिससे कई लोगों का मुंह खुला रह गया है. 

  • 2/9

गेमरफ्लीट ने अपने सपनों का घर बनाया है, जिसमें उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं. यूट्यूबर ने अपना एक हाई-टेक घर बनाया है, जो तमाम मॉडर्न फीचर्स से लेस है. 

Photo: Screengrab

  • 3/9

यूट्यूबर ने अपने घर के बाहर मेटल फ्रेमिंग का काम कराया है. वहीं मेन गेट पर सेंसर लगे हैं, जिसे अनगिनत तरीकों से खोला जा सकता है. इसमें सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा गया है, ताकि को चोर घर में ना घुस सके. 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/9

आगे गेमरफ्लीट ने अपने घर के अंदर लिफ्ट लगाई है, जिसमें भी सेफ्टी पर जोर दिया गया. अगर लाइट चली जाए, तो वो लिफ्ट अचानक बंद नहीं होगी. वो अगले फ्लोर पर जाकर रुक जाएगी और अंदर मौजूद इंसान को बाहर निकलने का मौका मिल जाएगा. 

Photo: Screengrab

  • 5/9

गेमरफ्लीट ने अपनी लिफ्ट के बगल में एक सीढ़ी भी लगवाई है, जहां एक जेन-गार्डन बना है. सीढ़ी पर लड़की का जो काम हुआ है, वो पूरा यूरोप से आया है. वहीं, उसके साथ लगा झूमर दुबई से आया है जिसकी लंबाई करीब 40 फीट बताई गई है.

Photo: Screengrab

  • 6/9

यूट्यूबर ने अपने लिविंग एरिया की झलक भी दिखाई, जहां काफी हाई-टेक चीजें लगी हुई हैं. उनका कहना है कि घर के पर्दे, लाइट्स सिर्फ उनकी एक आवाज से खुल और बंद हो सकते हैं. गेमरफ्लीट का डाइनिंग टेबल भी हैरान करने वाला है.

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/9

डाइनिंग टेबल पर लगा पत्थर ब्राजील से आया है, जिसमें लाइटिंग भी लगी है. यूट्यूबर इस डाइनिंग टेबल की लाइट्स भी अपनी आवाज से खोल सकते हैं. इसके अलावा उनके कमरे भी इसी तरह हाई-टेक तरीके से बने हुए हैं. 

Photo: Screengrab

  • 8/9

गेमरफ्लीट की शुरुआत बेहद साधारण घर से हुई है. उनके पिता एक बस कंडक्टर रहे हैं. यूट्यूबर का बचपन काफी गरीबी में बीता है. वो अपनी कॉलेज की फीस तक नहीं भर पाते थे, जिसके लिए उन्हें बच्चों को ट्यूशन देनी पड़ी और अपनी फीस का पैसा जुटाना पड़ा.

Photo: Screengrab

  • 9/9

गेमरफ्लीट ने इसके बाद गेमिंग वीडियोज बनाकर यूट्यूब पर अपनी पहचान बनाई. आज उन्हें करीब 2.2 करोड़ लोग देखते हैं. उनकी वीडियोज पर मिलियन में व्यूज आते हैं. फैंस गेमरफ्लीट की इस सफलता से बेहद खुश हैं.

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement
Advertisement