Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

एक ही पार्टी में PM मोदी और सोनिया-राहुल, शरद पवार की नातिन के रिसेप्शन में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • 1/9

एनसीपी (एसपी) नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी कुछ समय पहले शादी के बंधन में बंधे हैं. अब सोमवार को दिल्ली में न्यूली मैरिड कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई.

  • 2/9

बता दें कि रेवती सुले बारामती से एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की नातिन हैं. रेवती सुले की शादी सारंग लखानी से हुई है. 

  • 3/9

रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत राजनीति की दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां एक साथ एक ही छत के नीचे नजर आईं. 

Advertisement
  • 4/9

समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. वहीं, एक तस्वीर में पीएम मोदी एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे नजर आए. दोनों दिग्गज नेता बातचीत करते हुए दिखाई दिए. 
 

  • 5/9

प्रधानमंत्री ने न्यूली मैरिड कपल से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया. पीएम मोदी ने पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं. 

  • 6/9

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अन्य लोगों के साथ जश्न में शामिल हुए. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए. 

Advertisement
  • 7/9

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी जश्न का हिस्सा बने. अमित शाह ने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया.

  • 8/9

अखिलेश यादव भी जश्न का हिस्सा बने. वो कई नेताओं संग बातचीत करते हुए दिखाई दिए. 
 

  • 9/9

(All Photos: Social Media)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement