गहना वशिष्ठ (Gehna Vashishth), जिनका असली नाम वंदना तिवारी है, एक मॉडल, अभिनेत्री और वेब सीरीज की स्टार हैं. उन्होंने ग्लैमर और डिजिटल मीडिया की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. गहना वशिष्ठ का जन्म 16 जून 1988 को छत्तीसगढ़ में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण मध्यप्रदेश और बाद में भोपाल में हुआ. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एक समय तक एंकरिंग और मॉडलिंग में भी सक्रिय रहीं.
गहना को खास पहचान मिली ALTBalaji और Ullu जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बोल्ड वेब सीरीज से. एजाज खान का शो 'हाउस अरेस्ट' समेत उन्होंने कई वयस्क-थीम पर आधारित शोज में काम किया, जिससे वे सुर्खियों में रहीं. इन प्रोजेक्ट्स में काम करने के चलते वे कई बार विवादों में भी फंसीं.
गहना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. उन्होंने कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल्स में छोटे रोल किए, जिनमें स्टार प्लस के 'बहने' और 'कुबूल है' जैसे शोज शामिल हैं.
खबरों की माने तो 2021 में गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस ने विवादित फिल्में बनाने और उन्हें ऐप्स के जरिए रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
गहना महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके शरीर पर उनके अधिकार की वकालत करती हैं. उन्होंने कई बार मीडिया में बोल्ड कंटेंट के समर्थन में बयान दिए हैं.
नैना छाबड़ा एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वो बी-ग्रेड फिल्में और बोल्ड सीरीज में काम करती हैं. नैना उल्लू ऐप की कई सीरीज में इंटीमेट सीन्स से तहलका मचा चुकी हैं.
गहना वशिष्ठ ने अपने करियर के मुश्किल दौर का दर्द साझा किया और बताया कि आखिर उन्हें एडल्ट शोज की तरफ क्यों जाना पड़ा. वो बताती हैं कि उन्हें कास्टिंग काउच के ऑफर मिले थे, लेकिन वो इसे पूरा कर पाने में भी असमर्थ थीं. वो इतनी कमजोर थीं कि लगता था बेड पर ही मर जाएंगी.
गहना वशिष्ठ ने अपने जीवन में कई संघर्ष और विवादों का सामना किया है. बचपन में परिवार से मिलने वाले ताने और मारपीट के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. मॉडलिंग और फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई.
गहना वशिष्ठ अब न सिर्फ एरॉटिक फिल्मों में काम करती हैं बल्कि लोगों को ये भी सिखाती हैं कि इंटीमेसी कैसे की जाती है. वो सेक्स एजुकेशन देती हैं.