Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

एक्ट्रेस जिया शंकर ने की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, किया LipLock

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस जिया शंकर की सगाई हो गई है. 5 अगस्त को 31 साल की जिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करके यह खबर दी. उन्होंने लिखा, 'प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं.' साथ ही उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर का चेहरा भी दिखाया, जिनकी पहचान इंस्टाग्राम पर 'करण' के तौर पर हुई है. (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 2/9

एक्ट्रेस की पोस्ट में  एक प्राइवेट आउटडोर प्रपोजल की झलक दिखी. सगाई की तस्वीरों के साथ, उन्होंने सब्र, लंबी दूरी की बातचीत, प्यार और हर दिन एक-दूसरे को चुनने के बारे में एक लंबा नोट भी शेयर किया. (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 3/9

एक तस्वीर में जिया की ओवल-कट डायमंड सगाई की अंगूठी और उसके साथ मैचिंग डायमंड बैंड साफ दिख रहा था. एक और तस्वीर में वह अपने मंगेतर के साथ हाथ में हाथ डालकर बगीचे में टहलती और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराती हुई नजर आईं. (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

Advertisement
  • 4/9

एक बहुत ही इमोशनल तस्वीर में जिया हैरानी अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही थीं, जबकि उनके मंगेतर ने उनका हाथ पकड़ा हुआ था.  (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 5/9

एक और तस्वीर में प्रपोजल के दौरान उनके मंगेतर घुटने के बल बैठे दिखे, और जिया हरियाली और समुद्र के बैकग्राउंड में उनकी ओर हाथ बढ़ा रही थीं. (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 6/9

इस मौके के लिए जिया ने हल्के पीले रंग का साटन गाउन पहना था. उनके मंगेतर ने कढ़ाई वाली बेज शर्ट और सफेद ट्राउजर पहनी थी. (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

Advertisement
  • 7/9

अपने कैप्शन में जिया ने लिखा, 'शायद यह सच है, प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन भगवान ने यहां सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया.' उन्होंने आगे कहा, 'यह आसान नहीं था, लेकिन किसी तरह यह हो गया. आपके साथ हुई हर बातचीत, भले ही आप मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना.' (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 8/9

उन्होंने यह भी लिखा, 'आपने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने पूरी जिंदगी इंतजार किया. आपने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में हंसाया. एयरपोर्ट पर विदाई के समय आपने मुझे हर बार थोड़ा कसकर गले लगाया, जैसे आपका दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो. हम दुनिया में कहीं भी हों - घर कोई जगह नहीं, बल्कि हमेशा आप ही रहे हैं.' (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

  • 9/9

उन्हें 'मेरा मजाकिया साथी, मेरा सबसे अच्छा दोस्त, मेरा ABCD' कहते हुए जिया ने आगे कहा, 'आपके साथ जिंदगी वाकई एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है. मैं आपके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और आपको वैसे ही प्यार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जैसे आपने हमेशा मुझे प्यार किया है.'  (Photo: Instagram/jiyaashankarofficial)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement