ऐश्वर्या के सामने घुटने पर आलिया-करीना, फेक तस्वीर देख भड़कीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- इसे रोको

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें AI द्वारा बनाई गई इस फोटो में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और उर्वशी रौतेला जैसी एक्ट्रेसेस की वैश्विक लोकप्रियता की तुलना की गई है.

Advertisement
भड़कीं उर्वशी रौतेला (Photo: Instagram/@urvashirautela) भड़कीं उर्वशी रौतेला (Photo: Instagram/@urvashirautela)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में फ्रांस में आयोजित हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस गाउन से रेड कार्पेट पर जादू बिखेरने वाली उर्वशी अपन सोशल मीडिया स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में आ गई है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फैन द्वारा बनाई गई एआई-जेनरेटेड (AI) तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उर्वशी की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस से की गई है. इस फोटो को देखकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने एक्ट्रेस के बीच इस तरह की तुलना किए जाने पर रिएक्शन दिया है.

Advertisement

उर्वशी ने इस पर खुलकर अपनी आवाज उठाई है और फैंस से अपील की है कि वे कलाकारों की मेहनत और उनकी प्रतिभा का सम्मान करना सीखें.

क्या है उस वायरल AI तस्वीर में?
इंटरनेट पर वायरल हो रही इस अजीबोगरीब AI तस्वीर में बॉलीवुड की कई बड़ी हीरोइनों के स्टारडम की आपस में तुलना की गई थी. इस फोटो में वैश्विक पहचान (ग्लोबल स्टारडम) के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे टॉप पर दिखाया गया. वहीं प्रियंका चोपड़ा को बीच में एक सिंहासन पर बैठाया गया था, जिनके अगल-बगल दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित खड़ी नजर आ रही थीं. विवाद तब और बढ़ गया जब इस तस्वीर में आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान और खुद उर्वशी रौतेला को घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया और बाकायदा उनके नाम भी टैग किए गए.

Advertisement

उर्वशी रौतेला का फूटा गु्स्सा
इस तस्वीर को देखने के बाद उर्वशी रौतेला ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ माना और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर फैंस को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने लिखा, 'मेरा यह पक्का मानना है कि हर एक एक्ट्रेस का अपना एक अलग सफर होता है, अपनी कड़ी मेहनत होती है और अपनी किस्मत होती है. इस तरह औरतों की आपस में तुलना करना या फैंस के बीच फालतू के झगड़े करवाना, समाज में सिर्फ और सिर्फ नेगेटिविटी फैलाने का काम करता है. इसके बजाय, हमें उनकी प्रतिभा, उनकी तरक्की और आपस के भाईचारे या सौहार्द का जश्न मनाना चाहिए. मेरी हाथ जोड़कर विनती है, प्लीज इस तरह की नफरत को फैलाना बंद करें.'

कान्स में उर्वशी का जलवा
इस विवाद से इतर, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उर्वशी के लुक को काफी पसंद किया गया. रेड कार्पेट पर वह वियतनामी डिजाइनर लेबल 'जोलीपॉली कुटूर' के एक बेहद खूबसूरत और ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आईं, जो नीचे की तरफ जाते हुए हल्के लैवेंडर कलर के मेश में तब्दील हो रहा था. उर्वशी कान्स में लगातार 5वें साल पहुंचीं हैं.

आपको बता दें कि कान्स में भारत की तरफ से ऐश्वर्या राय पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से लोरियल पेरिस (L'Oreal Paris) की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में देश का मान बढ़ा रही हैं. वहीं आलिया भट्ट भी दूसरी बार ब्रांड एम्बेसडर बनकर रेड कार्पेट पर चमकीं, जबकि दीपिका पादुकोण भी पिछले सालों में कान्स का एक अहम हिस्सा रही हैं और वह साल 2022 में कान्स की मुख्य प्रतियोगिता की जूरी मेंबर भी चुनी गई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »