टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई से कोटा कैसे भागे हमलावर? पुलिस ने बताई एक-एक डिटेल

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में अब नई जानकारी सामने आई है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने हमलावरों को लेकर कई बड़ी डिटेल साझा की है. उन्होंने बताया कि टाइगर पर गोलियां चलाने के बाद वो वहां से कहां और कैसे भागे थे.

Advertisement
टाइगर श्रॉफ पर हमले से दहशत में बॉलीवुड (Photo: Screengrab) टाइगर श्रॉफ पर हमले से दहशत में बॉलीवुड (Photo: Screengrab)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुए हमले के बाद तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की. प्रेस ब्रीफिंग में डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि वो तीनों आरोपियों को मुंबई ला रहे हैं. आरोपियों में कोई भी नाबालिग नहीं है.

क्राइम ब्रांच ने दी बड़ी जानकारी

Advertisement

डीसीपी राज तिलक ने बताया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग के बाद आरोपियों ने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट स्टेशन के पास छोड़ दी थी. इसके बाद वो अंधेरी की बीट चौकी से होते हुए लोकल ट्रेन से बोरीवली पहुंचे. वो बोरीवली से कैब के जरिए सूरत गए और फिर जयपुर एक्सप्रेस से सूरत से कोटा पहुंचे.

उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों में से दो हरियाणा के सोनीपत के हैं और एक बिहार का रहने वाला है. इन्होंने सूरत से ट्रेन ली थी और उससे पहले सड़क मार्ग से आए थे.

डीसीपी ने आगे बताया- टाइगर पर फायरिंग के बाद हमने 20 टीमें बनाई थीं और जांच शुरू कर दी थी. हमें पता चला था कि आरोपी ट्रेन के जरिए राजस्थान जा रहे हैं. हमने आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया. हम हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले की जांच कर रहे हैं. हमने तीनों को कस्टडी में ले लिया है और उन्हें मुंबई लाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Advertisement

 

 

हमलावर नहीं है नाबालिग: पुलिस

डीसीपी ने आगे बताया- हमले में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था. उसे 11 सिंतबर को आरोपी रितिक ने खरीदा था. रितिक रैपिड राइडर है. यह बाइक 2022 से चार लोगों के पास रही. टाइगर पर हमले के लिए ही बाइक खरीदी गई थी. हमले के बाद अंधेरी से निकलने के बाद आरोपी लोकल ट्रेन से अंधेरी गए. रितिक ने बोरीवली से ऐप के जरिए कैब बुक की थी. रेहान और फूल सिंह शूटर थे. फूल सिंह वही शूटर था जिसकी बंदूक जाम हो गई थी. वो नाबालिग नहीं है. तस्वीरों में जिस आरोपी को कैप पहने देखा जा सकता है, वही रेहान है.

'घटना में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया था और उन्होंने कई राउंड गोलियां चलाईं. आगे की और जानकारी पाने के लिए हम उनसे पूछताछ करने का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जो पोस्ट सामने आए हैं, उनकी जांच की जा रही है. हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कब और कैसे हुआ टाइगर पर हमला?

बीती देर रात मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां चलाईं. राहत की बात ये है कि इस हमले में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए. 

Advertisement

टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में ये भी धमकी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा उसे भी आगे चलकर निशाना बनाया जाएगा. टाइगर पर हुए इस खौफनाक हमले के बाद पूरे बॉलीवुड में इस समय दहशत का माहैल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »