किराए के नहीं थे पैसे, कॉल सेंटर में की नौकरी, रहमान ने रातोरात बदल दी इस सिंगर की जिंदगी

आज 13 मई को बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार बेनी दयाल का बर्थडे है. कॉलेज के दिनों से ही बेनी स‍िंग‍िंग कंपटीशंस में भाग लेते थे. वे बैंड्स के साथ मिलकर परफॉर्म करते थे. लेक‍िन कॉलेज और बैंड्स के रॉकस्टार होने के बावजूद बेनी को कई म्यूज‍िक डायरेक्टर्स ने रिजेक्ट किया था.

Advertisement
एआर रहमान-बेनी दयाल एआर रहमान-बेनी दयाल

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 13 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

ये जवानी है दीवानी मूवी का बदतमीज दिल गाना हो या फिर कॉकटेल फिल्म का दारु देसी गाना, ये गाने बॉलीवुड सुपरह‍िट सॉन्ग्स की लिस्ट में लोगों का पसंदीदा गाना है. ऐसा नहीं कि इन गानों की लिर‍िक्स ही अच्छी है बल्क‍ि इन्हें जिसने आवाज दी है सिंगर बेनी दयाल वो भी कम पॉपुलर नहीं हैं. 

आज 13 मई को बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार बेनी दयाल का बर्थडे है. बेनी का जन्म अबु धाबी में हुआ था. उनके पेरेंट्स मूल रूप से केरल के हैं. बेनी ने अबु धाबी इंड‍ियन स्कूल से स्कूलिंग की और फिर मद्रास किश्चियन कॉलेज से मास्टर्स इन जर्नल‍िज्म की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के दिनों से ही बेनी स‍िंग‍िंग कंपटीशंस में भाग लेते थे. वे बैंड्स के साथ मिलकर परफॉर्म करते थे. लेक‍िन कॉलेज और बैंड्स के रॉकस्टार होने के बावजूद बेनी को कई म्यूज‍िक डायरेक्टर्स ने रिजेक्ट किया था. 

Advertisement

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बेनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के पीछे किए गए स्ट्रगल और सिंगर एआर रहमान के दिए अवसर पर खुलकर बात की थी. बेनी ने बताया- 'मेरे पापा की ओपन-हार्ट सर्जरी हुई थी. वे यूएई से वापस भारत आ गए थे. मैं उनसे पैसे नहीं मांग सकता था. मेरा भाई उस वक्त जॉब में बस सेटल हो ही रहा था. मेरे पास कमरे का किराया भरने के पैसे भी नहीं थे और ही दिन में तीन बार खाना खाने के पैसे थे'. 

16 साल की जन्नत जुबैर को जब किसिंग सीन देने को कहा, ऐसा था पिता का रिएक्शन

'मैंने एक BPO (कॉल सेंटर) में काम करने का फैसला ले लिया. मुझे 11 सितंबर 2006 को उस बीपीओ में ज्वॉइन करना था लेक‍िन कम स्टाफ करने की वजह से मुझे 3 सितंबर को ही ज्वॉइन करना पड़ा. एक दिन पता अचानक पता नहीं कहां से, मेरे जॉब के तीन दिन बाद, मुझे रहमान सर के ऑफिस से कॉल आया. वे उस रात मुझसे एक हारमनी सॉन्ग गवाना चाहते थे. मैं बस उम्मीद कर रहा था कि वो प्रैंक नहीं है'. 

Advertisement

ICU बेड के करते रहे मिन्नतें, रेमडेसिविर के लिए भटके, फिर भी नहीं बचे तारक मेहता फेम एक्टर के पापा 

रहमान ने रातोरात बदल दी बेनी दयाल की किस्मत  

और फ‍िर एआर रहमान के उस लेट नाइट रिकॉर्ड‍िंग ने बदल दी बेनी दयाल की जिंदगी. बेनी ने एआर रहमान संग अपने गाने का एक किस्सा सुनाते हुए कहा-  'सुबह के लगभग 4 बजे, रमजान के वक्त, उन्होंने मुझे बुलाया. वे अरेबिक और स्पैनिश में मुझसे एक गाना चाहते थे और उन्होंने मुझे चिनम्मा चिलकम्मा गाने को कहा'. साउथ का यह पॉपुलर गाना हिंदी ऑड‍ियंस के बीच भी काफी पॉपुलर है.  

ऐसा है रहमान संग बेनी का र‍िश्ता 

बेनी दयाल ने रहमान संग अपने इक्वेशन पर भी काफी कुछ बताया है. वे कहते हैं- 'हम एक खूबसूरत इक्वेशन साझा करते हैं. हमारे बीच गुरु-श‍िष्य का रिश्ता है और वे बतौर सिंगर मेरे शुरुआती दिनों के सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं. मैं खुद को खुशक‍िस्मत समझता हूं कि मुझे उनके साथ परफॉर्म करने और टूर पर जाने का मौका मिला. वो इंडस्ट्री में मेरे गॉडफादर हैं और एक ऐसे शख्स हैं जो एक बेहतर म्यूज‍िश‍ियन बनने की प्रेरणा देते हैं.'

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले दोस्त सैमुअल ने रचाई शादी, देखें तस्वीर

Advertisement

ये है बेनी दयाल के सुपरह‍िट गाने 

बेनी दयाल के सिंगिंग कर‍ियर को देखें तो उन्होंने गुजराती, तमिल, कन्नड़, मराठी, बंगाली भाषाओं में अपने प्रतिभा को बखूबी दर्शाया है. जाने तू या जाने ना फिल्म में पप्पू कान्ट डांस साला, गोलमाल रिटर्न्स की वेकेंसी, युवराज फिल्म में तू ही मेरी दोस्त है, गजनी फिल्म का कैसे मुझे तुम मिल गई, दिल्ली 6 का टाइटल ट्रैक और रहना तू, मेरे ब्रदर की दुल्हन में छूमंतर, कॉकटेल में दारू देसी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर में द डिस्को सॉन्ग, रेस 2 में लत लग गई, शुद्ध देसी रोमांस टाइटल ट्रैक, बदतमीज दिल, बेशर्मी की हाइट, लोचा-ए-उल्फत, बैंग बैंग, क्या कूल हैं हम समेत कई हिट गाने गाए हैं. लेटेस्ट गाने की बात करे तो उन्होंने फिल्म इंदू की जवानी में दिल तेरा गाने में अपनी आवाज दी है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »