कौन है रक्षा बंधन का 'गफार' उर्फ Sahil Mehta, गुडलक जेरी में बना था गुंडा

'रक्षा बंधन' से पहले साहिल मेहता को जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने एक गुंडे का रोल किया था, जो काफी मजेदार था. फिल्मों में अपने काम से साहिल साबित कर चुके हैं कि वह बढ़िया एक्टर हैं. लेकिन असल में साहिल मेहता हैं कौन? आइए हम आपको बताते हैं.

Advertisement
अक्षय कुमार, साहिल मेहता अक्षय कुमार, साहिल मेहता

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में अगर किसी के चर्चे हो रहे हैं तो वो हैं एक्टर साहिल मेहता. साहिल इंडस्ट्री के नए ब्रेकथ्रू स्टार हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' में साहिल मेहता ने गफार नाम के लड़के का रोल निभाया है. गफार, लाला केदारनाथ (अक्षय कुमार) की चाट की दुकान पर काम करता है. वो लाला का नौकर होने के साथ-साथ उनका दोस्त और सपोर्टर भी है.

Advertisement

फिल्म में साहिल मेहता की परफॉरमेंस देखने लायक है. 'रक्षा बंधन' से पहले साहिल मेहता को जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने एक गुंडे का रोल किया था, जो काफी मजेदार था. फिल्मों में अपने काम से साहिल साबित कर चुके हैं कि वह बढ़िया एक्टर हैं. लेकिन असल में साहिल मेहता हैं कौन? आइए हम आपको बताते हैं.

कौन है साहिल मेहता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल मेहता का जन्म 6 अगस्त 1997 को हुआ था. वह दिल्ली के रहने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज से बायोकेमिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई की है. साहिल को सबसे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज गिल्टी में देखा गया था. 2020 में आई इस फिल्म में उन्होंने छोटा-सा रोल निभाया था. इसके बाद उन्होंने सोनी लिव की सीरीज 'टब्बर' में काम किया.

Advertisement
साहिल मेहता

कैसे शुरू हुआ एक्टिंग करियर?

लेकिन साहिल मेहता को पहचान गुडलक जेरी में अपने रोल से मिली. इस फिल्म में उन्होंने जिगर नाम के गुंडे का रोल निभाया था. उनका डायलॉग 'दीदी बिहार से हैं. इनके यहां 'मैं' 'हम' होता है.' तो आपको याद ही होगा. अपने इस कॉमिक रोल को साहिल ने बढ़िया निभाया था. साथ ही जाह्नवी कपूर के साथ उनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी. दोनों सेट्स पर खूब मस्ती किया करते थे.

साहिल मेहता ने बताया था कि उन्होंने फिल्म 'गुडलक जेरी' के दो किरदारों के लिए ऑडिशन दिया था. उन्होंने पहले जगदीश के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. डायरेक्टर सिद्धार्थ सेन को उनका ऑडिशन बहुत पसंद आया था. इसके बाद सिद्धार्थ ने जिगर के रोल के लिए उनसे ऑडिशन करवाया था. यह ऑडिशन भी अच्छा जाने के बाद साहिल मेहता को जिगर के रोल में कास्ट कर लिया गया था.

फिल्म गुडलक जेरी में साहिल मेहता

अक्षय की फिल्म में आए नजर

फिल्म 'रक्षा बंधन' में काम मिलने को लेकर भी साहिल मेहता ने बात की थी. उन्होंने बताया था कि अपनी वेब सीरीज टब्बर से पहले उन्होंने फिल्म 'गुडलक जेरी' की शूटिंग की थी. जब वह 'टब्बर' पर काम कर रहे थे तब उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कॉल आया था. साहिल के मुताबिक, उन्हें कहा गया था कि डायरेक्टर आनंद एल राय और अक्षय कुमार ने उनका ऑडिशन देखा है और वह चाहते हैं कि साहिल इस फिल्म में काम करें. खुद को बढ़िया प्रोजेक्ट्स मिलने का श्रेय साहिल, मुकेश छाबड़ा को ही देते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »