गुड न्यूज! Raju Srivastav को 15 दिन बाद आया होश, बेहतर हो रही कॉमेडियन की तबीयत

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के तमाम फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है. राजू को आज सुबह होश आ गया है. राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी दी है. सुनील पाल ने भी राजू श्रीवास्तव के होश में आने पर खुशी जाहिर की है.

Advertisement
राजू श्रीवास्तव राजू श्रीवास्तव

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के तमाम फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है. राजू को आज सुबह होश आ गया है. राजू बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं. डॉक्टर्स की टीम उनके हर पल को मॉनिटरिंग कर रही है. हर किसी को उम्मीद थी कि राजू ठीक हो जाएंगे. हर कोई राजू के सेहतमंद होने की दुआएं कर रहा है और अब राजू को आखिरकार होश आ गया है. 

Advertisement

राजू को आया होश
राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया है.' राजू के होश में आने से कॉमेडियन के परिवार के चेहरों की मुस्कान लौट आई है. राजू के तमाम फैंस जो उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे थे, उन्होंने भी अब राहत की सांस ली है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू को सुबह 8.10 बजे होश आया. इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू की कंडीशन को भी चेक किया. 

सुनील पाल ने जताई खुशी

राजू श्रीवास्तव के होश में आने से हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है. सुनील पाल ने भी राजू श्रीवास्तव के होश में आने पर खुशी का इजहार किया है. उन्होंने कहा- गुड न्यूज दोस्तों...राजू भाई को होश आ गया है. थैंक गॉड..मैं कहता था ना कि चमत्कार होगा. परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता. सारे परिवार को, सारे दोस्तों को, पूरे संसार को जिसने भी दुआएं कीं, हर किसी को प्यार. राजू भाई आप जियो हजारों साल. 

Advertisement

राजू के ट्रीटमेंट में ली गई न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद

बीते दिन डॉक्टर्स ने बताया था कि राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है और इसका इलाज चल रहा है. राजू के इलाज के लिए डॉक्टर्स न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं.  

यह भी बताया गया कि राजू श्रीवास्तव की मानसिक कंडीशन में सुधार लाने के लिए डॉक्टर्स उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुना रहे हैं. अमिताभ बच्चन के शोज और परफॉर्मेंस की वॉयस रिकॉर्डिंग राजू को सुनाई जा रही है. राजू के इलाज में डॉक्टर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. डॉक्टर्स की मेहनत और फैंस की दुआएं रंग ला रही हैं. राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आ गया है.

कब और कैसे बिगड़ी राजू श्रीवास्तव की तबीयत?
राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ था और वे नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए. राजू तभी से दिल्ली के AIIMS में डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं और आज 15 दिन बाद उन्हें होश आया है. 

फैंस के दिलों में बंसते हैं राजू
राजू श्रीवास्तव अपने फैंस के दिलों में बंसते हैं. उन्होंने अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस को एंटरटेन किया है. कॉमेडियन होने के साथ राजू एक एक्टर भी हैं. वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. राजू ने अपने हर अंदाज से फैंस का मनोरंजन किया है. कॉमेडियन की बड़ी फैन फॉलोइंग है. राजू की अच्छी सेहत के लिए उनकी फैमिली के साथ पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है. वे अपने गजोधर भइया को फिर से हंसते-मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं अब लग रहा है कि राजू के परिवार और उनके तमाम चाहने वालों की दुआएं रंग ला रही हैं. 

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »