'जो चुप हैं, जनता माफ नहीं करेगी', CJP प्रोटेस्ट पर मौन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स, प्रकाश राज ने किया कमेंट

प्रकाश राज ने CJP के छात्रों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन में हिस्सा लिया. उन्होंने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए. एक्टर ने स्टार्स की आलोचना करते हुए कहा कि इतिहास उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो चुप रहे.

Advertisement
Prakash Raj on CJP protest (Photo: Social Media) Prakash Raj on CJP protest (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को उनका ये प्रदर्शन और उग्र हो गया है. संसद में मॉनसून सत्र की शुरुआत के साथ ही CJP ने 'चलो संसद' मार्च का ऐलान किया. उनके इस प्रोटेस्ट के समर्थन में देशभर के स्टूडेंट्स, राजनीतिक दल और सेलेब्स आगे आए हैं.

Advertisement

रविवार को प्रकाश राज ने CJP के समर्थन को जॉइन किया. जंतर मंतर में छात्रों के साथ उन्होंने वक्त बिताया, उन्हें सपोर्ट किया. जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में बैठे प्रकाश राज ने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

इंडस्ट्री की चुप्पी पर क्या बोले प्रकाश?
PEEK TV संग बातचीत करते हुए प्रकाश ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. वो कहते हैं- जो लोग बोल रहे हैं. दुनिया देख रही है. कौन लोगों के लिए खड़ा हो रहा है, सब दिख रहा है. जब एक्टर से पूछा गया क्या वो अपनी इंडस्ट्री के लोगों से खुश हैं? जवाब में प्रकाश राज ने कहा- यहां खुश होने का सवाल नहीं है. ऐसे मूवमेंट बताते हैं किन लोगों के अंदर सच्चाई है. कौन पब्लिक के लिए खड़ा हो सकता है. मैं किसी और के बारे में बोलने वाला कौन होता हूं. मैं अपनी बात कर सकता हूं.

Advertisement

''जिन लोगों की बुलंद आवाज है, जो बड़े एक्टर्स हैं मुझे खुशी होती अगर वो इस मकसद के लिए अपनी आवाज उठाते. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला. लोग उन्हें जज करेंगे. आज उन लोगों ने नहीं बोला, अब लोग फैसला लेंगे. आगे जाकर उन्हें लोगों को जवाब देना होगा. अगर इतिहास कल को दोबारा खुद को दोहराएगा, वो शायद लोग ये भूल जाएंगे कि किसने गलती की थी. लेकिन उन लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे जो चुप रहे.''

CJP के प्रदर्शन को लेकर अभी तक कई सेलेब्स अपनी बात रख चुके हैं. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस प्रोटेस्ट के लिए अनशन पर बैठे थे. कई सितारों ने सोनम को सपोर्ट किया था. उनसे अनशन खत्म करने की मांग की थी. इस पूरे मुद्दे पर सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी, विशाल डडलानी, दीया मिर्जा, कविता कौशिक जैसे सितारों ने रिएक्ट किया है. लेकिन बॉलीवुड के ए-लिस्टर एक्टर्स ने मामले पर बोलना अवॉइड किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »