नाना पाटेकर के प्रशंसकों के लिए ये समय काफी दुखों से भरा हुआ है. बीते दिन उनकी अचानक मौत ने सबको हैरान-परेशान कर दिया है. उन्हें अंतिम बार देखने का मौका हर किसी को नहीं मिल पाया. नाना ने कई यादगार किरदारों को निभाया, जो आज सभी के दिलों में अमर हुए. हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी उनका योगदान अहम रहा.
माधुरी संग दिखते नाना
नाना पाटेकर को जनता जल्द ही मराठी भाषा वाले कौन बनेगा करोड़पति 'कोण होणार करोड़पति' पर भी देखने वाली थी. ये शो माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं, जिसके प्रीमियर एपिसोड में नाना को आना था. दोनों ने 1998 में आई फिल्म 'वजूद' में साथ काम किया था. इतने सालों बाद दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ देखना फैंस के लिए खास होने वाला था. नाना को शो के पहले एपिसोड में शामिल होना था और उनकी शूटिंग भी तय थी.
लेकिन 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर के निधन के बाद शो के प्लान में बदलाव करना पड़ा. अब उनकी जगह एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे शो के पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. शो के पहले एपिसोड में माधुरी और सोनाली पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. दोनों ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है.
नाना की जगह आईं सोनाली बेंद्रे
शो के दौरान माधुरी और सोनाली अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार को लेकर भी बात करेंगी. दोनों इस बारे में चर्चा करेंगी कि घर की जिम्मेदारियां अकेले उठाने के बजाय उन्हें परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बांटना कितना जरूरी है. सोनाली एक मजेदार बात भी बताएंगी. उन्होंने बताया कि उनकी सास उन्हें किचन में काम ही नहीं करने देतीं.
माधुरी के लिए सोनाली के साथ स्क्रीन शेयर करना काफी खास है. उन्होंने कहा कि दोनों ने आज तक कोई फिल्म साथ नहीं की, लेकिन अब आखिरकार उन्हें साथ काम करने का मौका मिल गया है. माधुरी ने इसे अपने लिए एक खास मौका बताया.
माधुरी दीक्षित वाला 'कोण होणार करोडपती' का नया सीजन 12 अक्टूबर, सोमवार रात 9 बजे से सोनी मराठी और सोनी लिव पर देखा जाएगा. इस शो का टैगलाइन है 'आता खेळ बदलणार', यानी अब खेल बदलने वाला है. शो में आने वाले समय में महाराष्ट्र की कई जानी-मानी हस्तियां भी बतौर गेस्ट नजर आएंगी. ये अमिताभ बच्चन वाले कौन बनेगा करोड़पति की तरह ही होने वाला है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क