16 साल की उम्र में किया ब्रेस्टफीडिंग सीन, कैसे शूट हुआ वॉटरफॉल सीक्वेंस? मंदाकिनी ने खोला राज

एक्ट्रेस मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित रहे वॉटरफॉल और ब्रेस्टफीडिंग सीन को याद किया है और इन यादगार दृश्यों के पीछे की कलात्मक सोच पर बात की है.

Advertisement
मंदाकिनी ने क्या बताया? (Photo:YouTube/RK Films) मंदाकिनी ने क्या बताया? (Photo:YouTube/RK Films)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

दिग्गज एक्ट्रेस मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के मशहूर वॉटरफॉल सीन की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस सीन में कुछ भी अश्लील या असहज नहीं लगा. उन्होंने बताया कि जब इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू हुई, तब वह सिर्फ 16 साल की थीं. यह राज कपूर की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म थी.

ANI को दिए एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने 'तुझे बुलाएं ये मेरी बहन' गाने में सफेद साड़ी वाले वॉटरफॉल सीन और ब्रेस्टफीडिंग वाले विवादित सीन पर हो रही चर्चाओं पर बात की. उन्होंने बताया कि इन दोनों सीन का मकसद कहानी के संदर्भ में मासूमियत और पवित्रता दिखाना था, न कि बाद में बनी सनसनीखेज धारणा.

Advertisement

वॉटरफॉल वाले सीन पर मंदाकिनी
वॉटरफॉल सीन के बारे में बात करते हुए मंदाकिनी ने कहा कि राज कपूर ने उन्हें सीन के बारे में समझाया था और इस बात को खारिज कर दिया था कि इसे अश्लील बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्म का मुख्य विचार पवित्रता और गंगा के किरदार के बारे में था.

उन्होंने कहा, 'उनका तरीका ऐसा था कि आप उनसे कोई सवाल ही नहीं करते थे... इतने प्यार से, इतने जेंटली, जैसे कोई परिवार का सदस्य आपसे करवा रहा हो... मुझे कहीं से भी कोई अश्लीलता महसूस नहीं हुई. कोई भी खराब एहसास नहीं हुआ. पूरी फिल्म का सार ही ये था कि पवित्रता जैसी भी कोई चीज होती है. वे उसे (गंगा को) अपवित्र बनाना चाहते थे. लेकिन वे सफल नहीं हुए.'

उन्होंने आगे कहा, 'वह (राज कपूर) मेरे सामने थे... मुझे थोड़ा लगा तो मैंने साड़ी को डबल कर लिया... उन्होंने कहा डबल कर लो तो मैंने कर लिया... बस हो गया वो शॉट... यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी. क्योंकि मैं बहुत छोटी जगह से आई थी.' उन्होंने यह भी कहा कि 16 साल की उम्र में उन्हें पूरी तरह समझ नहीं आया था कि ऐसे सीन को बाद में कैसे देखा जाएगा.

Advertisement

ब्रेस्टफीडिंग सीन पर दिया बयान 
काफी चर्चा में रहे ब्रेस्टफीडिंग सीन के बारे में मंदाकिनी ने साफ किया कि वह पल असल में दूध पिलाने के बजाय खास कैमरा एंगल से बनाया गया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक लो-कट आउटफिट पहना था और एक बच्चे को पास पकड़ा हुआ था, और सही फ्रेमिंग से ऐसा विजुअल इम्प्रेशन बना जैसे कोई मां अपने बच्चे को दूध पिला रही हो. मंदाकिनी ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद फिल्ममेकर्स ने उन पर अपने मशहूर वॉटरफॉल सीन को दोबारा करने के लिए लगातार दबाव डाला, लेकिन उन्होंने बाद के प्रोजेक्ट्स में उस सीन को दोहराने से साफ इनकार कर दिया.

इस बात पर जोर देते हुए कि किसी सीन का असर पूरी तरह से एक दमदार कहानी और डायरेक्टर के नरैटिव विजन पर निर्भर करता है, उन्होंने अपने पूरे करियर में इसी बात पर कायम रहते हुए बिना उस सीन को दोहराए सिनेमा में काम करना जारी रखा.

कई फिल्मों में किया काम
'राम तेरी गंगा मैली' की सफलता के बाद, उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े नामों, जैसे मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा के साथ काम किया और अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में नजर आईं. उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'तेजाब' भी शामिल है, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे.

Advertisement

2023 में, मंदाकिनी 'द कपिल शर्मा शो' में एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर और संगीता बिजलानी के साथ नजर आईं. शो में उन्होंने कपिल शर्मा के साथ कई दिलचस्प किस्से शेयर किए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »