आमिर खान के भांजे इमरान खान नए विवाद में घिर गए हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होकर इमरान ने मुसीबत मोल ली है. उन्हें देश छोड़ने का फरमान जारी किया गया है. मुंबई पुलिस ने एक्टर को 28 अक्टूबर तक इंडिया छोड़ने का नोटिस दिया है. इंडस्ट्री के लोगों के बीच इमरान को मिले नोटिस पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. किसी ने मुंबई पुलिस के कदम की सराहना की है. तो कई सेलेब्स इमरान के सपोर्ट में आए हैं.
किरण राव का रिएक्शन
फिल्ममेकर किरण राव ने इस मामले पर हैरानी जताते हुए मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- वाह, अब मुंबई पुलिस भी? दूसरी पोस्ट में किरण ने मुंबई पुलिस के फरमान पर तंज कसते हुए लिखा- 43 साल की उम्र. जिसमें से 40 साल इंडिया में बिताए. यहां पर पढ़ाई की, यहां पर काम किया. इंडिया में ही सफलता पाई. यहीं पर फेल भी हुए. यहां पर लड़े और यहीं पर प्यार भी किया.
किरण राव संग इमरान का फैमिली बॉन्ड भी है. वो आमिर खान की एक्स वाइफ हैं. इमरान और किरण अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. इमरान को लेकर आए मुंबई पुलिस के इस फैसले से परिवार शॉक्ड है. इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं. उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर मुंबई पुलिस के फरमान पर रिएक्ट किया है.
लेखा ने किया इमरान को सपोर्ट
लेखा ने सबसे पहले तो इंस्टा पर इमरान संग अपनी फोटो पोस्ट की है. ये तस्वीर प्रोटेस्ट के दिन की है. जब दोनों को पुलिस ने डिटेन किया था. वो पुलिस वैन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. लेखा ने इंस्टा स्टोरी पर अपने दोस्तों के पोस्ट री-शेयर किए हैं. इनमें पुलिस और सरकार के द्वारा शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की गई है.
एक पोस्ट में लिखा है कि सेलेब्स के वेडिंग फोटो, होम डेकोर, बेबी फोटोज, ब्रेकफास्ट प्लेट, पर्स में क्या है... सबको जानना है. लेकिन जैसे ही वो अपनी राजनीतिक विचारधारा बताते हैं, वो लोग अपनी असलियत दिखा देते हैं. लेखा-इमरान के दोस्तों ने इन पोस्ट्स में उनका सपोर्ट किया है. लेखा और उनके दोस्तों का सरकार और पुलिस प्रशासन पर गुस्सा फूटा है. एक पोस्ट में लिखा है- स्टैंड लेने पर ये सब होता है.
अब क्या करेंगे इमरान खान?
जानकारी के मुताबिक, मुबंई पुलिस के इंडिया छोड़ो नोटिस के खिलाफ इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं. उनके वकील ने इस आदेश को चुनौती दिए जाने की बात की है. फिलहाल, इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क