'राहुल गांधी को सुनने का मतलब सिरदर्द', बीजेपी सांसद कंगना ने साधा निशाना

मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल के संसद में महिला आरक्षण बिल पर दिए गए भाषण की आलोचना की है.

Advertisement
कंगना ने राहुल गांधी के लिए क्या कहा? (Photo: Screengrab) कंगना ने राहुल गांधी के लिए क्या कहा? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

लोकसभा में संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन हंगामा जारी रहा. महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार को घेरा. अपने भाषण में राहुल ने तीखा रुख अपनाते हुए इस बिल को दलित वर्गों, महिलाओं और ओबीसी के अधिकारों के खिलाफ बताया. अब राहुल को बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने जवाब दिया है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

Advertisement

कंगना ने राहुल पर किया हमला
कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा- राहुल गांधी को सुनना सिरदर्द है. वो अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं. बचपन में उन्होंने जो मैजिक शो देखा होगा, हमें उसके बारे में बताया. एक जादूगर ने उन्हें जंजीरों से बांधा था. उन्हें रात को कंपन होती थी. दादी कहानी सुनाती थी. ये एकदम बकवास की बात है. अध्यक्ष जी ने भी उन्हें कहा कि आप इसे बंद करो. तब राहुल गांधी ने कहा आपको मजे आएंगे. आप मजे लो. ये बेहूदा बात थी. मुझे खेद है. उन्होंने संसद भवन का मजाक बनाकर रखा है.

बिल पर राहुल ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने साफ कहा कि वो इस बिल को पारित नहीं होने देंगे. कांग्रेस सांसद ने कहा- ये महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, क्योंकि महिला आरक्षण का कानून तो 2023 में ही पारित हो चुका है. मौजूदा विधेयक देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश है. ये बिल एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के खिलाफ है और उनके अधिकार छीनने का एजेंडा लेकर आया है. सरकार डरी हुई है. जो काम उन्होंने असम और जम्मू‑कश्मीर में किया, वही अब पूरे देश में करना चाहती है.

Advertisement

राहुल गांधी का कहना है कि इस विधेयक का महिला सशक्तिकरण से कोई लेना‑देना नहीं है. सरकार सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है. ये बिल राष्ट्रविरोधी है और वो सरकार को यह करने नहीं देंगे. राहुल ने इसे शेमफुल कानून बताते हुए कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के लोगों के अधिकार छीनना चाहती है. उन्होंने सरकार से कहा कि अगर वो पुराना कानून लाएंगे तभी वो उन्हें समर्थन देंगे. लेकिन इस वाले बिल को नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement