जब भंसाली ने इच्छामृत्यु पर बनाई फ‍िल्म, रो पड़े थे ऋत‍िक, सलमान ने उड़ाया था मजाक

इच्छामृत्यु के दर्द को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म गुजारिश में प्रभावशाली ढंग से दिखाया था. फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म ने कई विवादों का सामना किया, जिसमें कहानी चोरी के आरोप, तंबाकू प्रचार का विवाद और लीगल नोट‍िस शामिल थे.

Advertisement
गुजारिश पर हुआ था विवाद (PHOTO: Social Media) गुजारिश पर हुआ था विवाद (PHOTO: Social Media)

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

31 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीमकोर्ट ने इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी है. इच्छामृत्यु का दर्द क्या होता है, इसे बखूबी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बड़े पर्दे पर दिखाया था. 16 साल पहले ऐश्वर्या राय, ऋत‍िक रोशन जैसे बड़े सितारों से सजी फ‍िल्म गुजारिश थी. लेकिन देवदास, हीरामंडी जैसी भव्य फ‍िल्म बनाने वाले भंसाली को आख‍िर इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाने की क्यों सूझी थी? इस बनाने के बाद इंडस्ट्री ने क्या रिएक्शन दिया था? ये सारी यादें एक बार फ‍िर ताजा हो गई हैं, क्यों जब ऐसे मुद्दों पर बात होती है तो जरूरी होता है कि पूरा न्याय किया जाए. 

Advertisement

बात करते हैं गुजारिश की, इस फिल्म की कहानी ईथन नाम के एक व्यक्ति पर आधारित थी, जो जिंदगीभर के लिए अपाहिज हो जाने के बाद इच्छा मृत्यु पाने का फैसला करता है. लेकिन ईथन को अपनी दर्दभरी जिंदगी में प्यार भी मिलता है और वो प्यार होती है उसकी देखभाल करना वाली सोफिया. ईथन के किरदार में जहां ऋतिक रोशन ने कमाल कर दिखाया था तो वहीं ऐश्वर्या राय भी सोफिया के किरदार संग दर्शकों के मन में बस गयी थी. लेकिन इस फिल्म के हिस्से में कई बड़े विवाद ही आए थे. 

भंसाली ने क्यों बनाई ये फ‍िल्म 

डायरेक्टर का कहना था कि जब ये फिल्म मैंने बनाई थी, उसके पहले ड‍िप्रेशन के दौर से गुजरे थे. बात करें इच्छामृत्यु के दर्द कि तो मैंने अपने किसी करीबी को इस दर्द से गुजरते देखा था. इसल‍िए पर्दे पर इसे द‍िखाने में मैंने पूरी ईमानदारी दिखाई. भंसाली ने इस फ‍िल्म के ल‍िए ह‍िंदी सिनेमा के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन को चुना था. ऋतिक को इस किरदार में कल्पना करना भी आसान नहीं, मगर पर्दे पर उन्होंने इसे बखूबी निभाया था. ऋतिक तो इस स्क्रिप्ट को सुनकर रो पड़े थे, उनका कहना था कि ये लवस्टोरी है. 

Advertisement

इच्छा मृत्यु पर आब्जेक्शन 

गुजारिश में इच्छा मृत्यु दिखाने जाने को लेकर आदित्य देवन नाम के एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक PIL दाखिल करवाई थी. उन्होंने कहा था कि इच्छा मृत्यु भारत में गैर-कानूनी है, इसलिए फिल्म के मेकर्स को शुरुआत में इस बारे में एक डिस्क्लेमर देना चाहिए. हालांकि कोर्ट ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था.

कहानी को चुराने का आरोप 

फिल्म के रिलीज होने से पहले भारत के लेखक दयानंद राजन ने भंसाली पर उनकी कहानी को चुराने का इल्जाम लगाया था. दयानंद ने कहा था कि उनकी रिलीज होने वाली किताब समर स्नो की कहानी को भंसाली ने चुराया है. उनका कहना था कि फिल्म की कहानी, हीरो का अपाहिज होकर व्हीलचेयर पर जिंदगीभर के लिए चले जाना और इच्छा मृत्यु सबकुछ उनकी किताब में भी है. इसे लेकर दयानंद राजन ने संजय लीला भंसाली और प्रोडक्शन हाउस यूटीवी को एक लीगल नोटिस भी भेजा था. लेकिन भंसाली की टीम ने नोटिस लेने से मना कर दिया था. 


ऐश्वर्या के पोस्टर को लेकर विवाद

फिल्म को लेकर एक और विवाद तब शुरू हुआ जब गुजारिश का एक नया पोस्टर सामने आया. इस पोस्टर में ऐश्वर्या गाड़ी में बैठकर सिगरेट पी रही थीं. इसको लेकर भारत की National Organisation for Tobacco Eradication ने आपत्ति जताई थी. इस आर्गेनाईजेशन का काम देशभर में तम्बाकू के उपयोग पर रोक लगाना है. ऐसे में आर्गेनाईजेशन के प्रवक्ता ने कहा था कि कथित रूप से तम्बाकू का प्रचार करने के लिए वह ऐश्वर्या को लीगल नोटिस भेजेंगे.

Advertisement
फिल्म गुजारिश का पोस्टर


भंसाली को म‍िले लीगल नोट‍िस 

फिल्म की रिलीज के बाद अखिल राजेंद्र द्विवेदी नाम के एक स्क्रिप्ट राइटर ने भंसाली पर 20 लाख रुपये का मुकदमा कर दिया था. अखिल ने इल्जाम लगाया था कि भंसाली ने बिना बताये उनकी स्क्रिप्ट को चुराया है. उन्होंने बताया  साल 2005 में उन्होंने गुजारिश से मिलती जुलती स्क्रिप्ट को रजिस्टर करवाया था और साल 2008 में भंसाली से मुलाकात की थी. अखिल के मुताबिक भंसाली को उनकी स्क्रिप्ट पसंद आई थी और उन्होंने कहा था कि वह कुछ समय बाद उन्हें जवाब देंगे. हालांकि भंसाली ने कभी उन्हें जवाब नहीं दिया और ना ही कभी उनके फोन उठाये. 

सलमान खान ने उड़ाया था मजाक

भंसाली की फिल्म गुजारिश को क्रिटिक्स से बढ़िया रिव्यू मिले थे. लेकिन इसके बावजूद फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप हुई थी. फिल्म की अच्छी कमाई होती ना देखकर एक इवेंट में सलमान खान ने भी इसका मजाक उड़ाया था. सलमान ने कहा था कि कोई कुत्ता भी गुजारिश को देखने नहीं गया. सलमान की बात से कई लोगों को झटका लगा था और भंसाली को दुख पहुंचा था. भंसाली ने कहा था कि अगर मेरा पुराना और अजीज दोस्त ऐसा कह सकता है तो मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं रखना.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement