'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब' की चर्चा, सलमान-इमरान नहीं इस एक्टर को आदित्य धर ने चुना

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के किरदारों को लेकर भी चर्चा जारी है. एक बड़े किरदार के लुक से पर्दा उठ गया है. धुरंधर 2 में बड़े साहब के किरदार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. आखिर कौन है ये एक्टर जानें इस रिपोर्ट में...

Advertisement
ये अवॉर्ड विनिंग एक्टर बना 'बड़े साहब' (Photo: Screengrab) ये अवॉर्ड विनिंग एक्टर बना 'बड़े साहब' (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद से माहौल फिर से सेट है. फिल्म के हर कलाकार को लेकर इंटरनेट क्रेजी हुआ पड़ा है. फिल्म के सेकंड पार्ट से कई नए किरदार जुड़े हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बस इसी बात की है कि बड़े साहब कौन है. धुरंधर में बस ये नाम सुनने को मिला था. जिसे सुनकर सबने अंदाजा लगाया था कि ये कैरेक्टर दाऊद इब्राहिम का है. पार्ट 2 में सारे सस्पेंस खत्म हो गए हैं. 

Advertisement

धुरंधर 2 का ये एक्टर कौन?
ये भी मालूम पड़ गया कि बड़े साहब किसे बुलाया जा रहा था और इसे किस एक्टर ने प्ले किया है. तो चलिए आपके भी सब्र का बांध तोड़ते हुए इस राज से पर्दा उठा देते हैं. मूवी में बड़े साहब नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को ही संबोधित करता है. इंटरनेट पर कई क्लिप वायरल हैं जिसमें बड़े साहब की झलक दिखती है. हमजा यानी रणवीर सिंह उससे मिलने जब पहली जाता है तो चौंक जाता है. बड़े साहब बेड पर लेटा हुआ है. बेड के ऊपर की दीवार पर दाऊद इंब्राहिम के यंग डेज की फोटो टंगी है. मेजर इकबाल उसके बगल में बैठा है. जिस एक्टर ने बड़े साहब का रोल प्ले किया है, उसके चेहरे पर काफी प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल हुआ है. 

Advertisement

बड़े साहब के इस अहम किरदार को एक्टर दानिश इकबाल ने प्ले किया है. इंटरनेट पर उड़ी सभी अफवाहों पर अब विराम लग चुका है. पहले सलमान खान, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के नाम सामने आ रहे थे. लेकिन आदित्य धर ने किसी A-लिस्ट एक्टर को ना चुनकर दानिश को कास्ट किया. दानिश अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

वो कई फिल्मों, वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं. एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन की भी कमान उन्होंने संभाली है. वो थियेटर आर्टिस्ट और ट्रेनर भी हैं. उन्होंने सीरीज महारानी 2 में दिलशाद मिर्जा का रोल कर लाइमलाइट लूटी थी. वो नाना पाटेकर की हालिया रिलीज मूवी संकल्प में भी नजर आए थे. इसके अलावा सीरीज द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस, भक्षक में भी उन्होंने काम किया है.

दानिश सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. छोटे लेकिन दमदार किरदार उन्होंने निभाए हैं. वो नेशनल अवॉर्ड विनर हैं. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से उन्होंने एक्टिंग सीखी. उन्हें पढ़ाई करना अच्छा नहीं लगता था. लेकिन कहानियां उन्हें पसंद थीं. फिल्म और टेलीविजन से ज्यादा उन्होंने थियेटर किया है. दानिश ने हॉलीवुड में भी काम किया है. वो एंजेलीना जॉली की फिल्म 'अ माइटी हार्ट' में दिखे थे. 

तो आप भी जाइए सिनेमाहॉल में, देखिए बड़े साहब के रोल में दानिश ने कितना उम्दा काम किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement