scorecardresearch
 
Advertisement

दानिश इकबाल

दानिश इकबाल

दानिश इकबाल

दानिश इकबाल (Danish Iqbal) एक्टिंग की दुनिया में नए नहीं हैं. वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के छात्र रह चुके हैं और करीब 30 साल से थिएटर में काम कर रहे हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और स्टेज प्रेजेंस के लिए वह जाने जाते हैं. इसके अलावा वह डायरेक्टर और एक्टिंग कोच भी रह चुके हैं और कई नए कलाकारों को ट्रेनिंग दे चुके हैं.

उन्हें ज्यादा पहचान वेब सीरीज महारानी सीजन 2 में ‘दिलशाद मिर्जा’ के रोल से मिली, जहां उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया. इसके अलावा वह ‘संकल्प’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा साफ दिखती है.

अब धुरंधर 2 के जरिए दानिश इकबाल मेनस्ट्रीम सिनेमा में बड़ी एंट्री कर रहे हैं. शुरुआती प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, ‘बड़े साहब’ के रूप में उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरा असर छोड़ रही है और इसे फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया जा रहा है. 

और पढ़ें

दानिश इकबाल न्यूज़

Advertisement
Advertisement