दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) माफिया सरगना, ड्रग सरगना, और एक वांछित आतंकवादी है. वह कथित तौर पर भारतीय संगठित अपराध सिंडिकेट का प्रमुख है. 1970 के दशक में मुंबई में वह डी-कंपनी (D Company) नाम से अपना गैंग चलाता था. इब्राहिम, हत्या, जबरन वसूली, ड्रग्स तस्करी और आतंकवाद सहित कई आरोपों में एक वॉन्टेड अपराधी है (Dawood Ibrahim wanted Terrorist).
2003 में उसे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था. 1993 के बॉम्बे बम विस्फोटों में उसकी संदिग्ध भूमिका के लिए उसके सिर पर 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा गया था. 2011 में, यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और फोर्ब्स ने 'द वर्ल्ड्स 10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' में उसे नंबर तीन पर रखा था (Dawood Ibrahim Global Terroist).
बाद में, पाकिस्तानी सरकार ने एफएटीएफ प्रतिबंधों से बचने के लिए अपनी प्रतिबंध सूची में दाऊद और 87 अन्य को सूचीबद्ध किया (Pakistan Government on Dawood Ibrahim).
दाऊद इब्राहिम का जन्म 26 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था (Dawood Ibrahim Born). अब वह पाकिस्तान के कराची में रह रहा है, हालांकि पाकिस्तान सरकार इससे इनकार करती रही है (Dawood Ibrahim lives in Karachi, Pakistan).
2020 में, भारत सरकार ने महाराष्ट्र में तटीय कोंकण में रत्नागिरी जिले में उसके पैतृक गांव में दाऊद की छह संपत्तियों को बेच दिया. सरकार ने स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम (SAFEMA), 1976 के तहत उसकी संपत्तियों की ई-नीलामी का जरीए बेच दिया (Dawood Ibrahim Properties in India).
नवंबर 2017 में, दाऊद की तीन संपत्तियों, जिनमें प्रसिद्ध रौनक अफरोज रेस्तरां भी शामिल है, जिसे दिल्ली जायका के नाम से भी जाना जाता है, को सरकार ने नीलाम कर दिया था (Dawood Ibrahim properties Auctioned off by the Indian Government)
लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड कलाकारों को लगातार निशाना बना रहा है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग इसी कड़ी में ताजा मामला है. लॉरेंस गैंग मुंबई में अपना दबदबा कायम करना चाहता है. वो दबदबा जो दाऊद इब्राहिम के बाद खाली हो गया. इत्तेफाक से दाऊद भी 43 साल पहले उसी साबरमती जेल में कुछ दिनों के लिए बंद था, जिस जेल में इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई बंद है. देखें क्राइम कहानियां विद शम्स.
दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने ठाणे के फ्लैट पर दोबारा कब्जा बहाल कराया है. साथ ही कथित अवैध घुसपैठ के मामले में FIR दर्ज की गई है. जानें क्या है ये पूरा मामला.
2026 में फिल्म इंडस्ट्री पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आतंक देखने को मिल रहा है. टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला सालों पहले हुए गुलशन कुमार मर्डर केस की याद दिलाता है. 1997 में गुलशन कुमार की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
राखी का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है. फेमस होने से पहले उन्होंने काफी गरीबी देखी. राखी के पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे. फिर बाद में वो इंस्पेक्टर बने.
मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी के इर्द गिर्द ही घूमा करती थी. लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग की करतूतों ने क्या सही में इसकी तस्वीर बदली है? जानिए डी कंपनी से लॉरेंस गैंग तक की कहानी.
टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीकांड ने जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के कथित नेटवर्क पर सवाल खड़े किए हैं. सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा फिर चर्चा में है. जांच का फोकस नेटवर्क, वसूली और कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पर है.
मुंबई की गलियों में खौफ का साया फिर से गहरा गया है. रविवार शाम जुहू के पुष्पा नरसी पार्क के पास टाइगर श्रॉफ की कार पर अचानक गोलियों की बौछार हुई. यह घटना 80-90 के दशक के बॉलीवुड के दिनों की याद दिलाती है, जब पठान गैंग और दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी ने फिल्मी दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर रखा था.
मुंबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बढ़ती गतिविधियों ने अंडरवर्ल्ड की वापसी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कभी दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन जैसे गैंगस्टरों के नाम से दहशत में रहने वाली मुंबई में अब लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टरों का नेटवर्क चर्चा में है. टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग ने एक बार फिर मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जानी-मानी एक्ट्रेस मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ एक विवादित तस्वीर पर बात की. उन्होंने बताया कि वह एक मैच में जाने से पहले एक शो के लिए दुबई में थीं. जानिए उन्होंने क्या कहा.
आदित्य पंचोली का गुस्सा सिर्फ इस एक अफवाह तक सीमित नहीं था. उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले तमाम आरोपों को लेकर कहा कि आरोप कोई भी किसी पर लगा सकता है, लेकिन आरोप लग जाने भर से कोई व्यक्ति वैसा नहीं बन जाता. लेकिन उन्होंने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनसे गलतियां हुई हैं और हर इंसान से गलतियां होती हैं
दिल्ली एयरपोर्ट पर अख्तर मर्चेंट को हिरासत में लिया गया है. इंटरपोल रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, रंगदारी, साजिश, अवैध हथियार समेत कई मामलों का जिक्र है.
कुमार सानू को याद है कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम की दुबई में हुई बर्थडे पार्टी में गाना गाया था और पुलिस की चेतावनी के बावजूद अबू सलेम के शो में परफॉर्म किया था.
उज्जवल निकम ने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्म्स एक्ट में कोर्ट का फैसला सुनने के बाद संजय दत्त को शॉक लगा था. वो कांपने लगे थे. 1993 में संजय दत्त को गैरकानूनी हथियार रखने के आरोप में जेल हुई थी.
एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपनी बेबाक राय पब्लिक प्लेटफॉर्म में रखने की वजह से कई बार विवादों से घिरी हैं. एक्ट्रेस ने हेटर्स को जवाब दिया है.
ललित मोदी ने दावा किया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसकी डी-कंपनी से मिली लगातार धमकियां के चलते उन्हें क्रिकेट प्रशासन से हमेशा के लिए दूरी बनानी पड़ी. ललित मोदी के मुताबिक आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बाद वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए.
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क, दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी और ISI से जुड़े एक मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी थी. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' और दाऊद गैंग की नाराजगी को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
दाऊद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की साजिश का बड़ा खुलासा हो चुका हैं. दाऊद ने मुंबई और दिल्ली को दहलाने की जिम्मेदारी मुन्ना को सौंपी. आखिर दाऊद का प्लान मुन्ना क्या है. मुन्ना झिंगाड़ा का गुर्गा मुंबई में पकड़ा गया है. पुलिस ने फरार आतंकी हुफैजा को पकड़ा है. ये महाराष्ट्र ATS और स्पेशल सेल का ज्वाइंट ऑपरेशन था. महाराष्ट्र में 3 दिन से रेड चल रही थी.
पाकिस्तान में धुरंधर ने आतंकियों से लेकर भारत के मोस्ट वांटेड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जीना मुहाल कर दिया है. धुरंधर का साया ऐसा छाया है कि, दाऊद इब्राहिम अब बुरी तरह से बौखलाया है. एक तरफ पाकिस्तान में अचानक एक एक करके मरते आतंकी और फिल्म धुरंधर में दाऊद यानी बड़ा साहब को ऐसी हालत में दिखाना कि, वो ज़िंदा तो है, लेकिन कुछ कर नहीं सकता. ऐसे में दाऊद इब्राहिम फिल्म धुरंधर को देखकर बुरी तरह से भड़का हुआ है. देखें दस्तक.
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क, दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी और ISI से जुड़े एक मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी थी. इसी बीच फिल्म 'धुरंधर' और दाऊद गैंग की नाराजगी को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
अहमदाबाद के स्पोर्ट्स क्लब में बम धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया. नोट में दाऊद इब्राहिम, लश्कर-ए-तैयबा और 21 जून को धमाके की धमकी का जिक्र है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं. जानें क्या है पूरा मामला.
दाऊद इब्राहिम के करीबी और ड्रग तस्कर सलीम डोला के नेटवर्क पर ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई, सूरत, अंकलेश्वर और राजकोट में 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की जांच में हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्तियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.