एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म, 'मिसाइल मैन' का रोल करेंगे धनुष, ओम राउत ने कान्स में किया ऐलान

बॉलीवुड फिल्ममेकर ओम राउत बहुत जल्द भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम पर फिल्म बनाने वाले हैं. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म कलाम ऑफिशियली अनाउंस की है, जिसमें तमिल सुपरस्टार धनुष शामिल हैं और वो 'मिसाइल मैन' का किरदार निभा रहे हैं.

Advertisement
धनुष, कलाम बायोपिक धनुष, कलाम बायोपिक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

'भारत रत्न' डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद जिन्हें लोग 'मिसाइल मैन' के नाम से भी जानते हैं, बहुत जल्द उनकी कहानी हम बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं. भारत के 11वें राष्ट्रपति पर एक बायोपिक बनाने जा रही है जिसमें तमिल सुपरस्टार धनुष होंगे. अब्दुल कलाम की बायोपिक को 'आदिपुरुष' बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत डायरेक्ट करेंगे. 

ए पी जे अब्दुल कलाम पर बन रही बायोपिक, हुई अनाउंस

Advertisement

इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है जहां दुनियाभर के फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग कर रहे हैं. इसी दौरान 'तानाजी' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर ओम राउत भी फेस्टिवल में शामिल थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म 'कलाम' ऑफिशियली अनाउंस की. उनकी फिल्म में धनुष हैं जो ए पी जे कलाम की भूमिका निभाएंगे. ये फिल्म भारत के पूर्व राष्ट्रपति की किताब 'विंग्स ऑफ फायर' पर आधारित होगी जिसमें उनके बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा.

फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और भूषण कुमार प्रोड्यूस करने वाले हैं. उनकी फिल्म अभी प्रोडक्शन फेज में है. धनुष और ओम राउत दोनों ही नेशनल अवॉर्ड विनिंग आर्टिस्ट्स हैं. ऐसे में दोनों का कोलैब देखने में काफी रोचक होने वाला है. फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है. 'कलाम' से पहले धनुष की 'तेरे इश्क में' फिल्म रिलीज होगी जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. उनकी फिल्म में कृति सेनन भी मेन फीमेल लीड में शामिल हैं.

Advertisement

ओम राउत डायरेक्ट करेंगे 'कलाम'

फिल्म की अनाउंसमेंट बुधवार को इंस्टाग्राम पर हुई. जब इस फिल्म की कास्ट में धनुष का नाम देखा गया, तो फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए काफी ज्यादा थी. वहीं कई लोगों ने चिंता जताई कि ये वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 'आदिपुरुष' फिल्म बनाई थी. अब वो बस उम्मीद कर रहे हैं कि ओम राउत 'कलाम' को 'आदिपुरुष' से बेहतर बना पाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »