अपने दोस्त का 'सस्ता रिप्लेसमेंट' बनकर आए थे बरुन सोबती, नहीं आती थी एक्टिंग! आज बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा डिमांड

‘कोहरा 2’ की सफलता के बाद बरुन सोबती OTT के सबसे व्यस्त सितारों में गिने जा रहे हैं. कभी सिर्फ एक ‘गुड लुकिंग फेस’ कहे गए बरुन ‘कोहरा 2’ जैसे शोज के बाद एक बड़े ओटीटी स्टार बन चुके हैं. उनके खाते में इतने सारे और ऐसे दमदार प्रोजेक्ट्स हैं जो बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के पास नहीं हैं.

Advertisement
अब इन 10 दमदार प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे बरुन सोबती (Photo: Screengrab) अब इन 10 दमदार प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे बरुन सोबती (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

नेटफ्लिक्स के शो 'कोहरा 2' की तारीफों के बीच पब्लिक एक बार फिर से बरुन सोबती की फैन हुई जा रही है. पिछले कई सालों से ओटीटी स्पेस में अपने शानदार काम से बरुन ने लगातार क्रिटिक्स और दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है. 'असुर', 'कोहरा' (सीजन 1) और 'रात जवान है' जैसे शोज के लिए कई अवॉर्ड जीत चुके बरुन ओटीटी स्टार्स में से एक बन गए हैं.

Advertisement

कभी हिंदी टीवी का एक पॉपुलर चेहरा रहे बरुन ने जिस तरह ओटीटी पर ट्रांजिशन किया है, वो एक कमाल की सक्सेस स्टोरी है. उनकी ये कामयाबी ये फैक्ट जानने के बाद आपको और स्पेशल लगने लगेगी कि एक वक्त उन्हें दमदार टैलेंट नहीं, बस एक 'गुड लुकिंग फेस' कहा जाता था. क्या आप जानते हैं कि बरुन ने अपने एक टीवी स्टार दोस्त की 'सस्ती रिप्लेसमेंट' के तौर पर करियर शुरू किया था?

बरुन को नहीं आती थी एक्टिंग, संयोग से शुरू हुआ करियर
एक पुराने इंटरव्यू में बरुन ने बताया था कि वो 17 साल की उम्र में एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करने लगे थे. हालांकि, उनके दिल के किसी कोने में एक्टर बनने की उम्मीद जिंदा थी. बरुन से पहले उनके स्कूल फ्रेंड करण वाही टीवी इंडस्ट्री में कदम जमा चुके थे. करण को एक शो ऑफर हुआ. लेकिन उनकी फीस मेकर्स के बजट से ज्यादा थी इसलिए उन्होंने करण से उनका ही एक 'सस्ता वर्जन' सजेस्ट करने को कहा.

Advertisement

करण ने अपने दोस्त बरुन का नाम दिया और इस तरह टीवी शो 'श्रद्धा' से उनका करियर शुरू हुआ. बरुन का एक्टर बने रहने का कोई लंबा प्लान नहीं था. वो अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होना चाहते थे. लेकिन जब एक्टिंग से कमाई अच्छी होने लगी तो उन्होंने रुकने का फैसला किया.

बरुन का एक्टिंग करियर तो शुरू हो गया लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें बस एक 'गुड लुकिंग फेस' ही माना जाता था. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बरुन ने बताया था कि वो लोगों को इस बात का दोष भी नहीं देते क्योंकि उन्हें सच में एक्टिंग नहीं आती थी. बाद में उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग सीखी और अपने स्किल्स को धार लगाई.

'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने लोगों को उनका चेहरा और नाम हमेशा के लिए याद करवा दिया. 2017 में बरुन का ओटीटी डेब्यू हॉटस्टार के टीवी स्टाइल शो 'तन्हाइयां' से शुरू हुआ था. मगर 2020 में 'असुर' के पहले सीजन में जब वो निखिल नायर के रोल में नजर आए तो लोग उनके एक्टिंग टैलेंट के तगड़े फैन होने लगे. बरुन के लगातार दमदार काम और जनता की तारीफों का ही असर है कि आज बरुन के खाते में इतने प्रोजेक्ट्स हैं जितने किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के पास नहीं होंगे. और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की डिटेल्स से ही अंदाजा लग रहा है कि आगे उनका टैलेंट और भी दमदार तरीके से अपना सिक्का जमाने वाला है.

Advertisement

बरुन सोबती के आने वाले प्रोजेक्ट्स

1. इकट्ठे: AIB फेम गुरसिमरन खंबा की इस वेब सीरीज में बरुन के साथ हसलीन कौर हैं. शो के डायरेक्टर हार्दिक मेहता हैं जिन्होंने 'कामयाब' और 'रूही' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. मेहता 'पाताल लोक' वेब सीरीज में को-राइटर भी रहे हैं.


2. कोंकणा सेन शर्मा की वेब सीरीज: दमदार एक्टर-डायरेक्टर कोंकणा ने अपनी पहली वेब सीरीज के लिए बरुन सोबती और अदिति राव हैदरी को साथ कास्ट किया है. इस शो की कहानी साउथ दिल्ली में सेट है.


3. असुर 3: वेब सीरीज 'असुर' में बरुन के किरदार निखिल नायर को जनता ने हमेशा बहुत पसंद किया है. पिछले साल बरुन और उनके साथ शो में नजर आने वाले अरशद वारसी ने कन्फर्म किया था कि 'असुर 3' पर भी काम शुरू है.


4. सुदीप शर्मा की अगली सीरीज: हाल ही में रिपोर्ट्स आईं कि 'कोहरा' के डायरेक्टर सुदीप शर्मा अपने अगले प्रोजेक्ट में भी बरुन के साथ काम कर रहे हैं. इस डार्क कॉमेडी सीरीज में बरुन के साथ जयदीप अहलावत और अभिषेक बैनर्जी भी हैं. ये कास्टिंग अपने आप में एक्साइटिंग है.


5. रात जवान है 2: सोनी लिव के शो 'रात जवान है' के लिए बरुन को अवॉर्ड भी मिले हैं. इसे उनके बेस्ट काम में गिना जाता है. मेकर्स ने इसका सीजन 2 अनाउंस नहीं किया है, मगर चर्चा है कि जबरदस्त पॉपुलैरिटी देखते हुए इसके सीजन 2 पर भी जल्द काम शुरू होगा.

Advertisement


6. दुनाली: बरुन, दिव्येंदु शर्मा और पारुल गुलाटी चंबल के डाकुओं पर बेस्ड एक पीरियड वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं. पिछले साल इस सीरीज के शूट की खबरें आ रही थीं, अभी इसकी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं की गई है.


7. बवंडर: 2024 में बरुन ने अपने ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लाइन-अप में 'बवंडर' का भी नाम लिया था. कुछ समय पहले की रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका शूट लाइमलाइट से दूर निपटाया जा चुका है. अब आगे का काम होना है.


8. तुम्हारी खुशबू: नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर ओनिर की इस शॉर्ट फिल्म में बरुन सोबती एक ब्लाइंड व्यक्ति के रोल में हैं.


9. हॉक्स: डायरेक्टर दीपांकर प्रकाश की इस डार्क सोशल थ्रिलर फिल्म पर पिछले साल काम शुरू हुआ था. इस फिल्म में बरुन के साथ राजश्री देशपांडे और आशीष विद्यार्थी भी हैं.


10. कोहरा 3: 'कोहरा 2' की तगड़ी कामयाबी और शो की एंडिंग देखते हुए इस बात का पूरा चांस है कि नेटफ्लिक्स इसका तीसरा सीजन भी अनाउंस करेगा.

इन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि बरुन आने वाले वक्त में ओटीटी पर कितना बड़ा धमाका करने वाले हैं. आप उनके किस प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement