हम अक्सर मुंबई के एयरपोर्ट्स और रेस्टोरेंट से बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज और स्टार किड्स की फोटो और वीडियो देखते हैं. सभी के इर्द-गिर्द होते हैं पैपराजी, जो उन्हें अपने कैमरा में कैद करने पहुंचते हैं. कुछ सेलिब्रिटीज फोटोग्राफर्स के साथ मिलनसार रहते हैं और उनके लिए पोज करते हैं, जबकि कुछ अपनी नाराजगी जाहिर करने से नहीं चूकते. हाल ही में जाने माने पैपराजो स्नेहकुमार जाला ने इस फील्ड में काम करने और एक्टर्स को क्लिक करने के अपने अनुभव के बारे में बात की.
तापसी पन्नू का बर्ताव नहीं पसंद
हिंदी रश से बातचीत में स्नेहकुमार ने तापसी पन्नू को 'रूड' बताया और खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय बच्चन–अभिषेक बच्चन और विराट कोहली–अनुष्का शर्मा जैसे कपल्स फ्रेंडली हैं. उन्होंने कहा, 'सेलिब्रिटीज रूड नहीं होते. वे कभी-कभी हमें फोटो न क्लिक करने के लिए कहते हैं, बस इतना ही, और जब कुछ लोग ऐसा करते हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लगता. लेकिन मुझे तापसी पन्नू रूड लगती हैं. अगर आपको क्लिक नहीं होना तो पैपराजी से साफ मना कर दो, बस इतना ही. मैं उनके बारे में कुछ नेगेटिव नहीं कहना चाहता, लेकिन वह थोड़ी रूड हैं, वह मना करती हैं और पैपराजी से कुछ भी कह देती हैं. मैंने उन्हें सिर्फ एक-दो बार क्लिक किया है, लेकिन मैंने उनकी कई क्लिप्स देखी हैं जिसमें वह फोटोग्राफर्स से रूडली बात करती हैं, और मुझे उन्हें क्लिक करना पसंद नहीं. मैं अन्य एक्टर्स को क्लिक करने का मजा लेता हूं, लेकिन उन्हें नहीं.'
विराट-अनुष्का को लेकर क्या कहा?
विराट और अनुष्का के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'विराट और अनुष्का हमारे साथ फ्रेंडली हैं. हमें पता है कि वे फोटोज के लिए कैसे पोज देंगे. वे आते हैं, बच्चों को कार में बिठाते हैं, और फिर फोटोज के लिए पोज देते हैं. एक बार जब वे ट्रैवल कर रहे थे, अनुष्का अकाय को गोद में लिए हुए थीं और विराट ने हमें सिर्फ उन्हें क्लिक करने को कहा, परिवार को नहीं. उस समय फोटोग्राफर्स फैंस की तरह बिहेव करने लगे और विराट से फोटो मांगने लगे. उस समय उन्हें जाने देना चाहिए था, क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे इंतजार कर रहे थे.'
अभिषेक को नहीं पसंद ये बात
स्नेहकुमार ने वो समय भी याद किया जब उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘ऐश’ कहा था और अभिषेक को ये पसंद नहीं आया था. उन्होंने बताया, 'तीनों—अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या, मुस्कुराते हैं और हमारे लिए पोज देते हैं. अभिषेक सर कभी-कभी अकेले ट्रैवल करते समय फोटोज से मना कर देते हैं, लेकिन जब वे साथ होते हैं तो कभी फोटोज से इनकार नहीं करते. एक बार जब मैं बिजनेस में नया था, मैंने एयरपोर्ट पर अभिषेक और ऐश्वर्या को देखा और ऐश्वर्या को 'ऐश' कह दिया. उस समय अभिषेक ने मुझे एक लुक दिया, और मैं समझ गया कि उन्हें 'ऐश' नहीं कहना चाहिए.'
aajtak.in