Advertisement

बॉलीवुड

'प्रहार' में कसाब की दरिंदगी को दिखाने वाला एक्टर कौन? 'आतंकी' बनने की ली ट्रेनिंग, किया ट्रांसफॉर्मेशन

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST
  • 1/12

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार- द उज्जवल निकम स्टोरी' को लेकर काफी बज बना हुआ है. 26/11 मुंबई बम धमाकों की पृष्ठभूमि पर बनी ये कहानी कोर्टरूम ड्रामा है.
 

Photo: Instagram @rajkummar_rao
 

  • 2/12

मूवी कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने वाले वकील उज्जवल निकम की कोर्ट में रखी गई दलीलों को दिखाती है. फिल्म में कसाब के रोल को मराठी एक्टर ललित प्रभाकर ने प्ले किया है. 
 

Photo: Screengrab

  • 3/12

ललित मराठी सिनेमा के फेमस एक्टर हैं. ललित ने टीवी, फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उन्होंने साल 2008 में मराठी टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी.
 

Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

Advertisement
  • 4/12

मराठी सिनेमा में अपने काम के लिए ललित को फेम मिला. उन्हें 2013 के मराठी टीवी शो Julun Yeti Reshimgathi से पहचान मिली.
 

Photo: Screengrab

  • 5/12

2017 में ललित ने फिल्म डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म Chi Va Chi Sau Ka थी. इसमें वो लीड रोल में नजर आए.
 

Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

  • 6/12

ललित ने हंपी, स्माइल प्लीज, आनंदी गोपाल, झोंबिवली, मीडियम स्पाइसी और सनी जैसी फिल्मों में काम किया है. 
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/12

एक्टर के पिता प्रोफेसर हैं. वहीं मां टीचर हैं. ललित को बचपन से एक्टिंग का शौक था. वो कई मराठी प्ले में काम कर चुके हैं. प्रहार से पहले वो हिंदी फिल्म ग्राउंड जीरो, वन टू चा चा छा में दिखे.
 

Photo: Screengrab

  • 8/12

लेकिन प्रहार हिंदी इंडस्ट्री में उनके लिए बड़ा गेमचेंजर साबित होने वाली है. कसाब के रोल में वो प्रॉमिसिंग लगे हैं. स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस छाई है.


Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

  • 9/12

ललित ने ईटाइम्स को बताया था कि कसाब के रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था. उनके लिए ये चुनौती से भरा मुश्किल रोल था. ये किरदार निभाने के लिए उन्होंने कसाब की मानसिकता को समझा था.


Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

Advertisement
  • 10/12

कसाब के बोलने के तरीके की बारीकियों पर ध्यान दिया. उसकी बॉडी लैंग्वेज को जाना ताकि अपने किरदार के साथ न्याय कर सके. ये किरदार कर वे काफी खुश हैं.
 

Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

  • 11/12

कसाब के लुक्स से ललित काफी रिसेंबल करते हैं. ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें कसाब ने दावा किया कि वो 17 साल का है. मुंबई टूरिस्ट बनकर आया था. अमिताभ बच्चन का बंगला देखने आया था... इसमें ललित की दमदार एक्टिंग दिखी है.
 

Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

  • 12/12

फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें राजकुमार राव, ललित प्रभाकर के अलावा वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर,आशीष विद्यार्थी भी अहम रोल में दिखेंगे.

Photo: Instagram @lalit.prabhakar
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement