Advertisement

बॉलीवुड

शार्प जॉ-लाइन...स्लिम फिगर, तमन्ना भाटिया का ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराए यूजर्स, बोले- ओजेम्पिक?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस-आइटम डांस नंबर्स की क्वीन तमन्ना भाटिया अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में तमन्ना ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन लिया है. जो गॉसिप मॉन्गर्स के लिए डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन गया है. 

  • 2/9

तमन्ना हाल ही में अपना ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर पोस्ट कीं. उनकी जॉ लाइन और फेस पर साफ तौर से बदलाव देखा जा सकता है. वो पहले से कहीं ज्यादा टोन्ड दिख रही हैं.

  • 3/9

रेडिट पर लुक्स को लेकर चर्चा चल उठी है. तमन्ना भाटिया पर तेजी से वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक (Ozempic) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. ये आरोप उनके हालिया लुक से जुड़ा है. 

Advertisement
  • 4/9

रेडिट पोस्ट में लिखा गया- तमन्ना ने ओजेम्पिक लेने से इनकार किया है और कहा है कि उम्र और हार्मोन की वजह से महिलाओं का शरीर कुछ सालों में अपने आप बदलता है. लेकिन ये साफ दिखता है कि ये बदलाव नैचुरल नहीं है.

  • 5/9

पोस्ट में आगे कहा गया- वो इसे क्यों नकारते हैं? उनका शरीर अलग और उनकी खूबसूरती का हिस्सा था. लेकिन अब वो दूसरी महिला सेलेब्स की तरह बहुत दुबली और कमजोर लगने लगी हैं. कई यूजर्स ने इस पोस्ट से सहमति जताई है.

  • 6/9

एक यूजर ने लिखा- कमाल है कि जैसे ही ओजेम्पिक आया, वैसे ही सबकी फिटनेस रूटीन अचानक असर दिखाने लगी. एक और यूजर ने कहा- अब लोग शक से बचने के लिए कहेंगे कि हम दिन में एक बार खाना खाते हैं, डाइट करते हैं. कितनी दोहरी सोच है.

Advertisement
  • 7/9

यूजर्स का कहना है कि- तमन्ना का शरीर बहुत खूबसूरत और कर्वी था. जो बहुत कम लोगों पर सूट करता है, और वो उनमें से एक थीं. काश उन्होंने अपने उस फिगर को अपनाया होता. एक और ने लिखा- ‘आज की रात’ गाने में वो बेहद शानदार लग रही थीं. वो मोटी नहीं थीं, बल्कि एकदम सही थीं.
 

  • 8/9

तमन्ना भाटिया ने हालांकि इन चर्चाओं पर कोई बात नहीं की है. वो पहले ही वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक लेने के आरोपों को खारिज कर चुकी हैं. हार्पर्स बाजार इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनके 20s में उनका शरीर स्वाभाविक रूप से पतला था.

  • 9/9

उन्होंने कहा था- मैं करीब 100 फिल्मों के करीब हूं, इसलिए लोगों ने मुझे अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग तरह के शरीर में देखा है, लेकिन मैं ज्यादातर दुबली ही रही हूं. एक महिला का शरीर हमेशा बदलता रहता है और हर पांच साल में हमें खुद का एक नया रूप देखने को मिलता है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement