बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फैंस को ईदी दे दी है. इस साल भले ही सलमान को ईद के मौके पर किसी फिल्म में नहीं देखा गया. मगर उन्होंने फैंस से मिलने का अपना रिवाज अभी भी कायम रखा हुआ है. ईद 2026 के मौके पर उन्होंने फैंस को ग्रीट किया.
Photos: Yogen Shah
सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर हर साल ईद के मौके पर फैंस उनका दीदार करने आते हैं. ऐसे में भाईजान भी अपने पिता सलीम संग सभी का अभिनंदन करते हैं. बीते कुछ सालों में सलमान खान को मिली धमकियों के चलते उनके घर के बाहर सख्त सिक्योरिटी लगी हुई है. लेकिन फिर भी फैंस कहां रुकने वाले हैं.
बीता वक्त सलमान के लिए भी मुश्किल रहा है. उनके पिता और स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज होने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. ईद से कुछ दिन पहले ही सलीम घर वापस लौटे हैं. फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रही थे. ईद के पाक मौके पर सलीम खान के दीदार भी फैंस को हो गए हैं.
सलमान खान ने अपने घर की बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस को देखकर हाथ हिलाया. यहां उनके साथ भतीजी आयत भी थी. इसके बाद धीरे-धीरे खान परिवार के सदस्य फैंस का अभिनंदन करने आते गए.
कुछ देर बाद सलमान खान और आयत के साथ सलीम खान को देखा गया. अस्पताल से वापस लौटे सलीम काफी कमजोर नजर आ रहे हैं. मगर खुशी इस बात की है कि वो ठीक हैं. उनके साथ आयत के बड़े भाई अहान, सलमान के छोटे भाई सोहेल खान और अयान अग्निहोत्री को भी देखा गया.
ईद के खास मौके पर खान परिवार में खुशियां हैं, जिन्हें उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया. सलमान, सलीम और खान परिवार के बाकी सदस्यों को देखकर फैंस का दिन बना गया. सभी इस बात से खुश हुए कि उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट्स तक आना सफल हो गया.
17 फरवरी को सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. बाद में खबर आई कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ था. कुछ दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद सलीम की तबीयत में सुधार होने लगा था. लगभग महीनाभर अस्पताल में बिताने के बाद वो बेहतर हो गए और घर लौट आए.
सलमान खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें इस साल फिल्म 'मातृभूमि' में देखा जाने वाला है. मगर ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज नहीं हो रही है. इसके स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं. पिक्चर में सलमान को एक भारतीय जवान के रूप में देखा जाएगा. उनके साथ चित्रांगदा सिंह की जोड़ी जमी है.