ईद उल फितर (Eid ul Fitr) इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे रमजान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है. यह पर्व त्याग, भक्ति और दान का प्रतीक है. इसे "मीठी ईद" भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन विशेष रूप से मीठे पकवान बनाए जाते हैं, विशेष रूप से सेवइयां.
ईद उल फितर आत्मशुद्धि, दया और परोपकार का पर्व है. रमजान के पूरे महीने में रोजो रखने के बाद, ईद का दिन मुसलमानों के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का अवसर होता है. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को "फितरा" दिया जाता है, जिससे सभी लोग इस खुशी में शामिल हो सकें.
ईद के दिन सुबह विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें सभी मुसलमान भाईचारे और शांति के लिए दुआ मांगते हैं. ईद के दिन लोग एक-दूसरे को "ईद मुबारक" कहकर गले मिलते हैं और शुभकामनाएं देते हैं.
कोलकाता की ऐतिहासिक प्रेसीडेंसी जेल में ईद के मौके पर जेल प्रशासन ने कई प्रोग्राम का आयोजन कराया और कैदियों के लिए शानदार लंच-डिनर का भी इंतजाम किया गया. सूत्र ने बताया कि कैदियों की खुशी को ध्यान में रखते हुए हमने आज बढ़िया लंच और डिनर का आयोजन किया गया, ताकि कैदी ईद के मौके पर अच्छा खाना खा सकें.
अली गोनी का कहना है कि पूजा करना उनके धर्म में नहीं आता है. इसलिए वो पूजा नहीं करेंगे. लेकिन एक्टर सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
मुंबई में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. गोरेगांव की एक सोसायटी में मामला बढ़ने पर पुलिस ने कुर्बानी की अनुमति रद्द कर दी और गुरुवार सुबह तक बकरों को हटाने का आदेश दिया है. मुंबई के दूसरे इलाकों में भी ऐसे विवाद सामने आए हैं.
Bakrid 2026: भारत समेत दुनिया भर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं. अमूमन लोग सिर्फ मीठी ईद और बकरीद के बारे में ही जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्लाम में 3 तरह से ईद मनाई जाती है? चलिए जानते हैं.
कोलकाता की नाखोदा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय से गाय की कुर्बानी से बचने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है. लाउडस्पीकर नियमों के पालन पर भी जोर दिया. वीडियो में जानें ईद को लेकर इमाम का ये बयान बदलती सरकार के बाद से क्यों चर्चा में है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सीमा पर असादाबाद के ग्रामीण इलाकों में भारी गोलाबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हुए. इस हमले में महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया.
लेबनान की राजधानी बेरूत में जंग के बीच भी ईद का त्योहार मनाया गया, जहां ग्रैंड हरीरी मस्जिद में विभिन्न देशों के प्रवासी एक साथ नमाज अदा कर रहे थे. युद्ध की भयावहता के बावजूद, लोगों ने त्योहार की खुशियाँ साझा कीं और उम्मीद की किरण जिंदा रखी.
सलमान खान ने ईद 2026 को अपने फैंस के लिए और खास बना दिया है. हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने घर की बालकनी ने सबका अभिनंदन किया.
आज पूरा देश ईद मना रहा है...ऐसे में सियासत में भी ईद के रंग अलग अलग राज्यों से देखने को मिले...लखनऊ में ईद के कार्यक्रम में बीजेपी,कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता एक मंच पर नजर आए...जहां अखिलेश यादव,बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंच साझा किया और ईद की बधाई दी...तो वहीं बिहार में गांधी मैदान से भी सियासत की नई तस्वीर देखने को मिली. वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भी ईद के कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां वो अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आईं.
एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक भोपाल की ताज-उल-मस्जिद में हज़ारों लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की. देखें आजतक संवाददाता रवीश पाल सिंह की ये रिपोर्ट.
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के एक वीडियो को उत्तम नगर में ईद विवाद से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है. आजतक के फैक्ट चेक में जानें इस वीडियो की सच्चाई...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दुनिया में जो जंग और तनाव का माहौल है, वो खत्म हो और सब जगह अमन-चैन आए. लेकिन बधाई देने के बाद अखिलेश ने कई मुद्दों पर BJP और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फैंस को ईदी दे दी है. इस साल भले ही सलमान को ईद के मौके पर किसी फिल्म में नहीं देखा गया. मगर उन्होंने फैंस से मिलने का अपना रिवाज अभी भी कायम रखा हुआ है. ईद 2026 के मौके पर उन्होंने फैंस को ग्रीट किया.
इस समय पूरा देश ईद के जश्न में डूबा हुआ है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनके पति फहाद अहमद के पिता और एक्ट्रेस के ससुर जिरार अहमद की तबीयत खराब है.एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट अपने ससुर के लिए लिखा है.
दिल्ली के ओखला विहार इलाके की एक तस्वीर सामने आई है. जहां पर लोगों ने काला रिबन बांधकर नमाज अदा की और ईरान पर हो रहे हमले का विरोध जताया.
ईद के इस मुबारक मौके पर चाशनी सेवइयां तो हर कोई बनाता है लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करने के लिए किवामी सेवइयां बना सकते हैं. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.
Eid Ul Fitr 2026: पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार अल्लाह का शुक्र अदा करने, भाईचारे को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने का सबसे खास दिन माना जाता है.
आज देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें महत्व और कैसे मनाते हैं ये त्योहार? आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद नए चांद के दिखने पर शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग मस्जिद या ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहते हैं
Eid-Ul-Fitr 2026: ईद-उल-फितर में जकात-उल-फितर नाम का दान भी दिया जाता है, जो गरीब लोगों के लिए होता है. इस्लामिक जानकारों के मुताबिक, जकात-उल-फितर देने वाले के ऊपर अल्लाह की रहमत बनी रहती है क्योंकि वह किसी न किसी तरीके से जरूरतमंद की मदद कर रहा है.
क्या होता है जकात-उल-फितर जिसके बिना अधूरा होता है ईद का त्योहार. ईद-उल-फितर इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो रमजान के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है. ये चांद के दिखने पर आधारित होता है, इसलिए हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है. ‘ईद’ का अर्थ खुशी और ‘फितर’ का मतलब रोजा खोलना होता है, इसलिए इसे रोजा समाप्त होने का त्योहार कहा जाता है
पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की गई. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल में पहली बार इस महत्वपूर्ण अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार ने नमाजियों से मुलाकात की और प्रदेशवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद दी.