Advertisement

बॉलीवुड

स्टारकिड्स ही नहीं ये आउटसाइडर्स Gen Z भी बॉलीवुड में मचा रहे धूम!

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST
  • 1/9

बॉलीवुड में अब नई पीढ़ी की कई एक्ट्रेसेस अपनी पहचान बना रही हैं. कोई फिल्मी परिवार से आती है, तो किसी ने छोटे शहर से निकलकर अपने एक्टिंग के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा है. इन एक्ट्रेसेस की उम्र और फिल्मों में उनके सफर की कहानी भी काफी अलग है. आइए जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में. 

(Image Credits- Alaya F Instagram)
 

  • 2/9

1. खुशी कपूर (Khushi Kapoor)

खुशी कपूर 25 साल की एक्ट्रेसेस  हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 2000 को मुंबई में हुआ था. वो बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेसेस में से एक श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन हैं. खुशी ने 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द आर्चीस' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने बेट्टी कूपर का रोल निभाया. इसके बाद वो लवयापा और नादानियां जैसी फिल्मों में नजर आईं. खुशी अपने फैशन सेंस और सोशल मीडिया पर मौजूदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं. (Image Credits- Instagram Khushi Kapoor)
 

  • 3/9

2. अनीत पड्डा (Aneet Padda)

अनीत पड्डा 24 साल की एक्ट्रेस हैं. उनका जन्म 13 अक्टूबर 2002 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. अभिनय में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आईं और शुरुआत में ऐड्स में काम किया. 2022 में फिल्म सलाम वेंकी में एक छोटी भूमिका से उन्होंने पर्दे पर अपनी शुरुआत की. इसके बाद वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राय में नजर आईं. हालांकि, 2025 की रोमांटिक फिल्म सैयारा में मेन रोल निभाने के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली. अपनी सादगी, इमोशनल एक्टिंग और स्क्रीन पर अलग अंदाज के कारण अनीत नई पीढ़ी की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं. (Image Credits- Aneet Padda Instagram)
 

Advertisement
  • 4/9

3. शरवरी वाघ (Sharvari Wagh)

शरवरी वाघ का जन्म 14 जून 1997 को मुंबई में हुआ था. वो एक मराठी परिवार से आती हैं और अभिनय से पहले फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखने के लिए अस्टिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2020 में वेब सीरीज द फॉरगोटन आर्मी- आजादी के लिए से अभिनय की शुरुआत की और 2021 में फिल्म बंटी और बबली -2 से बड़े पर्दे पर कदम रखा. 2024 में हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या की सफलता ने उनके करियर को नई रफ्तार दी. इसके बाद भी वो अपनी फिल्मों और डांस नंबरों के चलते चर्चा में बनी रहीं. (Image Credits- Sharvari Wagh Instagram)
 

  • 5/9

4. सारा अर्जुन (Sara Arjun)

सारा अर्जुन 21 साल की हैं. उनका जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था. वह अभिनेता राज अर्जुन और सान्या अर्जुन की बेटी हैं. सारा ने बहुत छोटी उम्र में ऐड्स और फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. तमिल फिल्म 'देइवा थिरुमगल' (2011) में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी. चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बड़ी भूमिकाओं की ओर कदम बढ़ाया. फिल्म धुरंधर (2025) और उसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज (2026) में नजर आने के बाद वह एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में रहीं. (Image Credits- Instagram Sara Arjun)
 

  • 6/9

5. प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta)

पहाड़ी पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभा को बचपन से ही अभिनय और डांस में दिलचस्पी थी. उन्होंने शिमला में पढ़ाई की और बाद में मुंबई में फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की. उन्होंने 2020 में टीवी सीरियल कुर्बान हुआ से अभिनय की शुरुआत की. हालांकि, 2024 की फिल्म लापता लेडीज़ में जया के किरदार ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. अपनी अदाकारी और किरदारों में स्वाभाविक नजर आने के कारण प्रतिभा ने दर्शकों और फिल्म क्रिटीक्स का ध्यान खींचा है. (Image Credits- Instagram Pratibha Ranta)
 

Advertisement
  • 7/9

6. राशा थडानी (Rasha Thadani)

राशा थडानी 21 साल की अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 16 मार्च 2005 को मुंबई में हुआ था. वह अभिनेत्री रवीना टंडन और फिल्म निर्माता अनिल थडानी की बेटी हैं. राशा ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. बचपन से ही उन्हें म्यूजिक, डांस और नेचर में दिलचस्पी रही है. उन्होंने 2025 में फिल्म आजाद से अभिनय की शुरुआत की. इस फिल्म के गाने ‘उई अम्मा’ में उनके डांस को सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिली. अब राशा अपनी मां की पहचान से अलग, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. (Image Credits- Rasha Thadani Instagram)

  • 8/9

7. नितांशी गोयल (Nitanshi Goel)

नितांशी गोयल 19 साल की अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 12 जून 2007 को हुआ था और वो उत्तर प्रदेश के नोएडा से आती हैं. उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग, ऐड्स और टीवी शोज में काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद 2024 में फिल्म लापता लेडीज में फूल कुमारी का किरदार निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई. उनके अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटीक्स ने भी पसंद किया. इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले. नितांशी की कहानी दिखाती है कि कम उम्र में शुरुआत करने के बाद भी लगातार मेहनत और अच्छे किरदारों के चुनाव से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है. (Image Credits- Instagram 𝐍itanshi Goel)

  • 9/9

आखिर क्यों चर्चा में हैं ये एक्ट्रेसेस?

इन अभिनेत्रियों का सफर एक जैसा नहीं है. किसी को बचपन से अभिनय का अनुभव मिला, तो किसी को एक खास फिल्म ने पहचान दिलाई. खुशी कपूर और राशा थडानी फिल्मी परिवारों से आती हैं, जबकि अनीत पड्डा, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने अपने काम से दर्शकों का ध्यान खींचा है. वहीं, शरवरी वाघ और सारा अर्जुन ने भी अपने अलग-अलग अनुभवों के साथ आगे बढ़ने की राह बनाई है. आने वाले वक्त में इन अभिनेत्रियों के पास अपनी प्रतिभा साबित करने और हिंदी सिनेमा में नई पहचान बनाने के कई मौके होंगे. (Image Credits- Instagram Suhana Khan)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement