Advertisement

बॉलीवुड

रामायण: दशानन रावण बने यश, मंदोदरी-शूर्पणखा बनीं कौन? रावण के परिवार की दिखी झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST
  • 1/10

2026 की मचअवेटेड फिल्म रामायण की कास्टिंग, ग्रैंड स्केल और वीएफएक्स पर जमकर डिबेट हो रही है. लेकिन इस मूवी को लेकर बने तगड़े हाईप से इनकार नहीं किया सकता.
 

  • 2/10

फिल्म में कौन किसका किरदार निभा रहा है, इसे लेकर लोगों में एक्साइटमेंट है. जानते हैं लंकापति रावण बने यश के परिवार में से किस-किसका लुक ट्रेलर में रिवील हुआ है.
 

  • 3/10

सबसे पहले बात दशानन रावण की ही कर लेते हैं. साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म में रावण बने हैं. ट्रेलर में दिखी उनकी पावरफुल झलक ने सबके होश उड़ाए हैं. लंकापति के रोल में उनका दमखम दिखा.
 

Advertisement
  • 4/10

रावण की बहन शूर्पणखा बनी हैं रकुल प्रीत सिंह. कई हिंदी और साउथ मूवीज में काम कर चुकीं रकुल के करियर के लिए ये रोल गेमचेंजर साबित हो सकता है. उनके लुक की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है.

  • 5/10

फिल्म में विवेक ओबेरॉय शूर्पणखा के पति विद्युज्जिह्व का किरदार निभाने वाले हैं. ट्रेलर में उनकी झलक देखने को मिली थी. इससे पहले वो कई साउथ मूवीज में निगेटिव रोल प्ले कर चुके हैं.

  • 6/10

कुंभकर्ण का रोल फैसल मलिक प्ले कर रहे हैं. उन्हें फैंस पंचायत के प्रहलाद चा के रोल में पहचानते हैं. फैसल ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 से एक्टिंग डेब्यू किया था.
 

Advertisement
  • 7/10

मूवी में रावण के भाई विभीषण का रोल साउथ के फेमस एक्टर हरीश उथमन ने प्ले किया है. रामायण से वो हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं. फैंस उन्हें मूवी में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. उनका लुक अभी सामने नहीं आया है.
 

Photo: Instagram @harishuthamanofficial
 

  • 8/10

रावण की पत्नी मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल नजर आएंगी. हिंदी और साउथ मूवीज में काजल का डंका बजता है. अभी तक उनके लुक से पर्दा नहीं हटा है.
 

Photo: Instagram @kajalaggarwalofficial
 

  • 9/10

फिल्म रामायण की बात करें तो, ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसे 2 पार्ट्स में बनाया गया है.
 

Advertisement
  • 10/10

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी मूवी को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखेंगी. हनुमान बने हैं सनी देओल.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement