आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का हैंगओवर उतरने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म की कहानी और गानों का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. धुरंधर के सभी गाने सुपरहिट हुए. खासकर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान पर फिल्माया गया शरारत सॉन्ग. इस गाने को जैस्मिन सैंडलस और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
शरारत गाने से जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर लोगों के बीच सेंसेशन बन गई हैं. हर ओर उनकी चर्चा हो रही है. धुरंधर 2 रिलीज हो, इससे पहले जैस्मिन को थोड़ा करीब से जानते हैं. जैस्मिन लोकप्रिय इंडियन और अमेरिकन प्लेबैक सिंगर हैं.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई कैलिफोर्निया में हुई है. अब तक के अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने हिंदी और पंजाबी में कई हिट गाने गाए हैं.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
सिंगर ने करियर की शुरुआत 2008 में द डायमंड के गाने मुस्कान से की थी. इसके बाद 2012 में उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर एल्बम गुलाबी के लिए आधी रात गाना गाया. जैस्मिन की गायिकी में दम था, लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान की फिल्म किक के सुपरहिट गाने यार ना मिले से मिली. उनके इस गाने को फैन्स के बीच काफी पसंद किया गया.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
जैस्मिन ने इश्क दा सुट्टा, रात जश्न दी, इल्लीगल वेपन 2.0, और तरस जैसे कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है. सिर्फ सिंगिंग ही नहीं, बल्कि वो क्रिकेट वर्ल्ड में भी अपने पैर जमा रही हैं.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
जैस्मिन सैंडलस 'माइटी मावेरिक्स' टीम की सेलिब्रिटी को-ओनर भी हैं. आज जैस्मिन के पास दौलत और शोहतर सब है, लेकिन एक वक्त था जब वो दर्द से गुजर रही थीं.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गैरी संधू से रिश्ता टूटने के बाद जैस्मिन ट्रॉमा में थीं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और वो अमेरिका वापस चली गई थीं.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas
पिछले साल एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया था कि उन्हें शादी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं. लेकिन वो मां बनना चाहती हैं. मां बनना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी अचीवमेंट होगी.
PHOTO: Instagram @jasminesandlas