सुजैन खान से तलाक के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन सबा आजाद के प्यार में हैं. सबा और ऋतिक बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल में से एक हैं.
हाल ही में ऋतिक और सबा ने अपने रिलेशनशिप के पांच साल पूरे किए. इस खास मौके पर ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते का जश्न मनाया.
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर सबा आजाद के साथ अपनी कुछ निजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए.
दूसरी तस्वीर में दोनों किसी नदी के किनारे सेल्फी लेते दिख रहे हैं. माना जा रहा है कि ये फोटोज उनकी लेटेस्ट हॉलीडे की की है. तस्वीरों के साथ ऋतिक ने लिखा, “ये हमारा बर्थडे है. मेरी जान, 5वीं सालगिरह मुबारक.”
ऋतिक और सबा की 5वीं एनिवर्सरी पर फैन्स ने खूब प्यार लुटाया. उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी रिएक्ट किया है.
सुजैन ने ऋतिक और सबा की रोमांटिक पिक्चर्स पर लिखा कि बहुत प्यारा... हैप्पी एनिवर्सरी. उन्होंने इसके साथ हार्ट और लाफिंग वाली इमोजी भी शेयर कीं.
ऋतिक रोशन की पहले शादी सुजैन खान से हुई थी. दोनों ने 14 साल की शादी के बाद 2014 में तलाक ले लिया था. तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों के लिए अच्छे दोस्त बने हुए हैं और कई मौकों पर साथ नजर आते है.
साल 2022 में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सबा आजाद के साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. पर अब तक उन्होंने अपनी सेकेंड मैरिज पर कुछ नहीं कहा है.
All Photos: Instagram @hrithikroshan