Advertisement

बॉलीवुड

करोड़ों के इन 'आलीशान ठिकानों' में सीक्रेट लाइफ जीते हैं स्टार्स, खास लोगों को म‍िलती है एंट्री

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/12

शोबिज की चकाचौंध और पैपराजी के कैमरों से थककर फिल्मी सितारे अक्सर एक ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां वो सुकून के पल बिता सकें. यही वजह है कि कई बड़े स्टार्स ने शहरों से दूर अपने आलीशान फार्महाउस बनाए हैं. प्रकृति की गोद में बने ये विला किसी जन्नत से कम नहीं हैं. यहां न फैंस की भीड़ होती है और न ही काम का प्रेशर. आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स के बारे में, जिनके पास बेहद शानदार और करोड़ों के फार्महाउस हैं.  

 

(Photo: Instagram @beingsalmankhan)

  • 2/12

सलमान खान (पनवेल फार्महाउस)


शूटिंग से ब्रेक मिलते ही सलमान खान सीधे पनवेल स्थित अपने फार्महाउस चले जाते हैं. चारों तरफ हरियाली से घिरे इस आशियाने पर सलमान बिल्कुल देसी अंदाज में रहते हैं. यहां वे हॉर्स राइडिंग करते हैं, स्विमिंग पूल में वक्त बिताते हैं और खुद खेती-बाड़ी भी करते हैं. 

(Photo: Instagram @beingsalmankhan)

  • 3/12

इस फार्महाउस में जिम से लेकर घोड़ों के अस्तबल तक, हर लग्जरी मौजूद है. सलमान के जन्मदिन से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी पार्टियां इसी आलीशान फार्महाउस पर होस्ट की जाती हैं. 
 

(Photo: Instagram @beingsalmankhan)

Advertisement
  • 4/12

सैफ अली खान और करीना कपूर (पटौदी पैलेस)


बॉलीवुड के रॉयल कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान जब भी फ्री होते हैं, अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ पटौदी पैलेस पहुंच जाते हैं. यह सैफ का पुश्तैनी घर है, जहां पूरा परिवार सुकून के पल बिताता है.

 

(Photo: Instagram @kareenakapoorkhan)

  • 5/12

यह आलीशान पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम के पास पटौदी में स्थित है, जो करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है. यह बॉलीवुड के सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है. सैफ अली खान के इस पुश्तैनी पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ बताई जाती है.

 

(Photo: Instagram @kareenakapoorkhan)

  • 6/12

मीका सिंह (दिल्ली फार्महाउस)


मशहूर सिंगर मीका सिंह का दिल्ली के बाहरी इलाके में करीब 100 एकड़ में फैला एक बेहद आलीशान फार्महाउस है. यह जगह इतनी बड़ी है कि किसी छोटे गांव जैसी लगती है. इस फार्महाउस में मीका का अपना पर्सनल हेलिपैड, एक बड़ा म्यूजिक स्टूडियो, घोड़ों के लिए अस्तबल और एक बड़ी डेयरी भी है. 

(Photos: Farah Khan Youtube)

Advertisement
  • 7/12

इस फार्महाउस में मीका ने एक खूबसूरत मंदिर और गुरुद्वारा भी बनाया है, जहां चौबीसों घंटे गुरबानी चलती है. खास बात यह है कि यहां आज भी पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर देसी अंदाज में खाना पकाया जाता है. फराह खान भी मीका के फार्महाउस का टूर दे चुकी हैं. 

(Photos: Farah Khan Youtube)

  • 8/12

ऋतिक रोशन (खंडाला फार्महाउस)


ऋतिक रोशन और उनका परिवार खंडाला में एक बेहद आलीशान करोड़ों के फार्महाउस का मालिक है. करीब 5 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में लग्जरी की कोई कमी नहीं है. कुछ समय पहले कोरियोग्राफर फराह खान ने जब इस फार्महाउस का वीडियो टूर कराया, तो फैंस इसके इंटीरियर को देखकर दंग रह गए थे. 

 

(Photos: Farah Khan Youtube)

  • 9/12

इस ऑल-व्हाइट विला में एक पर्सनल थिएटर, ओलंपिक साइज का स्विमिंग पूल, लग्जरी स्पा और एक बहुत बड़ा गार्डन है, जहां से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है. 
 

(Photos: Farah Khan Youtube)

Advertisement
  • 10/12

सुनील शेट्टी (खंडाला फार्महाउस)


दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी मुंबई के सबसे महंगे इलाके अल्टामाउंट रोड पर रहते हैं, लेकिन उनका दिल खंडाला की वादियों में बसता है. वहां उनका एक बेहद खूबसूरत फार्महाउस है, जिसे उन्होंने खुद बहुत शौक से डिजाइन किया है. 

 

(Photo: Instagram @suniel.shetty) 
 

  • 11/12

यह घर मॉडर्न आर्किटेक्चर और विंटेज लुक का एक बेहतरीन फ्यूजन है. पहाड़ों के बीच बनी इस प्रॉपर्टी से खूबसूरत प्राकृतिक और वॉटरफॉल के नजारे दिखते हैं, जो इसे खास बनाते हैं. 

 

(Photo: Instagram @suniel.shetty) 
 

  • 12/12

 शाहरुख खान (अलीबाग विला)


बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान के पास अलीबाग में एक बेहद खूबसूरत विला है, जिसका नाम उन्होंने 'जन्नत' रखा है. करीब 20,000 स्क्वायर मीटर में फैला यह सफेद रंग का विला हर तरह की सुख-सुविधाओं से लैस है. इस आलीशान प्रॉपर्टी में एक हेलिपैड, स्विमिंग पूल, बड़ा सा लिविंग रूम और बच्चों के लिए एक ट्रीहाउस भी है. शाहरुख अक्सर अपने जन्मदिन और न्यू ईयर की प्राइवेट पार्टियां इसी विला में होस्ट करते हैं. 

(Photo: Instagram @farahkhankunder)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement