Advertisement

बॉलीवुड

'धुरंधर' की यलीना का सच, इंडियन स्पाई से जिसका हुआ निकाह, अब तक है जिंदा?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • 1/8

आदित्य धर की 'धुरंधर' में लोगों को कई किरदार पसंद आए. सभी एक्टर्स ने अपने काम से इंप्रेस किया. 20 साल की सारा अर्जुन ने यलीना जमाली बनकर फैंस का दिल जीता. 

Photo: Instagram @saraarjun

  • 2/8

'धुरंधर' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक फिक्शनल फिल्म है, जिसमें कई सारी बातें सच दिखाई गई हैं. जैसे पाकिस्तान का ल्यारी, भारत पर हुए आतंकी हमले. यहां तक कि फिल्म के किरदार भी असल जिंदगी से प्रेरित थे.

Photo: Instagram @saraarjun

  • 3/8

जमील जमाली का रोल कहा जाता है कि पाकिस्तानी नेता नबील गबोल पर बेस्ड है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई कि क्या जमील जमाली की बेटी की कहानी असली है या नहीं. 

Photo: Instagram @therakeshbedi

Advertisement
  • 4/8

यलीना की कहानी को लोग नबील गबोल की बेटी से जोड़ रहे हैं. चूंकि फिल्म में दिखाया है कि यलीना की शादी एक इंडियन स्पाई से हुई है, तो अब लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर उनकी बेटी कौन हैं और अभी कहां हैं. 

Photo: Instagram @saraarjun

  • 5/8

इंटरनेट पर नबील गबोल के बच्चों की कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है. फिल्म में तो उनकी बेटी दिखाई गई है. मगर जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नेता की कोई बेटी नहीं है.

Photo: Instagram@nabilgabol

  • 6/8

असल जिंदगी में उनके दो बेटे बताए जा रहे हैं. लेकिन दो लड़कियों के नामों महीन गबोल और नादियो गबोल की चर्चा जरूर हो है. इन दो नामों पर लोग कई सारी थ्योरी बना रहे हैं.

Photo: Instagram @nabilgabol

Advertisement
  • 7/8

नादिया गबोल असल में नबील गबोल के बड़े भाई की बेटी हैं, जो खुद एक सोशल वर्कर हैं. वहीं महीन को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो नबील गबोल की बेटी हैं. उनका रिश्ता रहमान डकैत के भाई उजैर से था, जिसपर इंडियन स्पाई होने का शक था. बाद में नबील ने उन्हें पाकिस्तान से कुवैत भेज दिया. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती.

Photo: ITG

  • 8/8

अब असल सच्चाई तो नबील गबोल ही जानते हैं. उन्होंने कुछ वक्त पहले ही 'धुरंधर' में दिखाई उनकी फैमिली पर भी रिएक्ट किया था. नबील ने कहा था कि उनकी बेटी की शादी इंडियन स्पाई से होते हुए दिखाई गई है, जिसमें कोई हकीकत नहीं है. उनके मुताबिक, ये सबकुछ फिल्म में मसाले डालने के लिए दिखाया गया है. 

Photo: Instagram @therakeshbedi/nabilgabol

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement