6 जुलाई को हुई बेटी अंशुला कपूर की शादी के हफ्तेभर बाद जैसे फिल्म मेकर पिता बोनी कपूर खुद को संभाल पाए हैं. बेटी की विदाई करने के कई दिनों बाद उन्होंने शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं. इनमें कई ऐसे मेहमान भी हैं जो पैपराजी की नजरों से बचकर पार्टी में आए.
बेटी की विदाई के कई दिन बाद आखिरकार बोनी कपूर का दिल भर आया. अंशुला कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा इमोशनल नोट लिखा कि फैंस भी भावुक हो गए. फिल्ममेकर ने लिखा कि बेटी की शादी की यादें हमेशा उनके दिल में रहेंगी.
अंशुला कपूर ने अपनी शादी में ऐसा शाही अंदाज दिखाया कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया. पीच और गोल्डन लहंगे, भारी जूलरी और मुस्कुराते चेहरे के साथ उन्होंने किसी राजकुमारी से कम एंट्री नहीं मारी.
एक फोटो में अंशुला पिता और भाई का हाथ पकड़कर स्टेज पर जाती दिखीं. वहीं रोहन उनका प्यार से इंतजार करते नजर आए. सभी के चेहरे अलग ही खुशी बयां कर रही थी.
शादी की सबसे प्यारी तस्वीर वो रही, जिसमें अंशुला अपने पापा बोनी कपूर के गाल पर प्यार से किस करती दिखीं. वहीं बोनी बेटी को गले लगाकर आशीर्वाद देते नजर आए. बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है.
अंशुला की शादी में जहां पूरा कपूर परिवार मौजूद था, वहीं जाह्नवी कपूर के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए. दोनों की ट्विनिंग और साथ वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. फैंस फिर पूछने लगे- अब इनकी बारी कब?
एक ही तस्वीर में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर और नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन रोहन और अंशुला के साथ आमिर खान और गौरी स्प्रैट भी नजर आए. पूरे कपूर खानदान की ये फैमिली फोटो इंटरनेट पर छा गई और फैंस ने इसे 'परफेक्ट फैमिली मोमेंट' बता दिया.
अंशुला और रोहन की शादी में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, राजनीति की भी बड़ी हस्तियां पहुंचीं. तस्वीरों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी न्यूली वेडेड जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आए. शादी पूरी तरह ग्रैंड और स्टार स्टडेड रही.
वहीं हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और सोनू निगम जैसे सितारों ने भी शादी में शिरकत कर इसकी शान बढ़ाई.
6 जुलाई को अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए थे. शादी के एक हफ्ते बाद सामने आईं ये अनदेखी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बोनी कपूर के इमोशनल पोस्ट और जाह्नवी-शिखर की कैमिस्ट्री की हो रही है.