Advertisement

बॉलीवुड

हसीन वादियों के बीच 75 साल पुराना पुश्तैनी घर, प्राइवेट गार्डन-विंटेज फर्नीचर, अर्चना पूरन ने दिखाई सपनों के महल की झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने टीवी और फिल्मी पर्दे पर अपने खास अंदाज से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. अर्चना को 'द कपिल शर्मा' शो से घर-घर में पहचान मिली.

  • 2/9

अर्चना पूरन सिंह लैविश लाइफ जीती हैं. अर्चना परिवार संग मुंबई के मडगांव में रहती हैं. मुंबई के अलावा उनका देहरादून में भी बचपन का 75 साल पुराना घर है.

  • 3/9

अर्चना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने देहरादून वाले घर की झलक दिखाई थी. अर्चना के पिता ने 75 साल पहले इस घर को बनाया था. घर के चारों ओर हरियाली है. इसका विंटेज इंटीरियर काफी खूबसूरत है.

Advertisement
  • 4/9

घर में बड़ा सा लिविंग रूम है. हॉल में अलग-अलग सोफा सेट लगे हैं. वुडन फ्लोरिंग और क्लासिक लैंप से हॉल को सजाया गया है. हॉल इतना बड़ा है कि एक साथ कई लोग जमा हो सकते हैं. 

  • 5/9

डाइनिंग रूम लिविंग रूम से कनेक्टेड है. इसका इंटीरियर काफी विंटेज है. कमरे के बीचों-बीच एक लकड़ी की डाइनिंग टेबल और चेयर रखी हैं. डाइनिंग रूम में हैंगिंग लैम्प लगे हैं. 

  • 6/9

इसके अलावा कमरे में बड़ी विंडोज भी हैं, जिनसे भरपूर रोशनी और हवा आती है. साथ ही बाहर का गार्डन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. घर का इंटीरियर काफी क्लासिक और खूबसूरत है.
 

Advertisement
  • 7/9

इस घर की खासियतों में से एक इसका प्राइवेट गार्डन है. गार्डन में चारों तरफ पेड़-पौधे लगे हैं. गार्डन के बीचों-बीच एक सफेद झूला लगा है, जो सुबह और शाम की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए एक परफेक्ट जगह है.

  • 8/9

अर्चना पूरन के इस पुश्तैनी घर में अब उनके भाई-भाभी रहते हैं. अर्चना ने बताया कि 75 साल पुराने घर को मैंटेन करने में काफी मेहनत लगी है. कई बार घर को रेनोवेट भी कराया गया है, लेकिन घर की फील आज भी वही है. 

  • 9/9

अर्चना पूरन का पुश्तैनी घर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. हरियाली और देहरादून की वादियों के बीच बना एक्ट्रेस का ये घर किसी सपनों के महल जैसा है. 

 

 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement