72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से पहले गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को एक शानदार नया रूप दिया जा रहा है. 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में होने वाले इस स्टार-स्टडेड (सितारों से सजे) समारोह के लिए एक बड़ा पंडाल, एक विशाल एयर-कंडीशंड डोम और कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं. (Photo: ITG)
72 साल के इतिहास में पहली बार यह समारोह दिल्ली के बाहर आयोजित हो रहा है. ऐसे में इंडिया टुडे को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास बने कार्यक्रम स्थल की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं. इन तस्वीरों में फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सालाना समारोहों में से एक के लिए सज रहे वेन्यू की पहली झलक देखने को मिल रही है. (Photo: India Today/Narendra Paperwala)
यह कार्यक्रम मंगलवार, 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा. 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास लगभग 1,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक बड़ा पंडाल बनाया गया है, जबकि 1,000 से ज्यादा VIP मेहमानों के लिए एक अलग एयर-कंडीशंड डोम तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा मेहमानों को गुजराती व्यंजन परोसे जाएंगे। (Photo: India Today/Narendra Paperwala)
इस डोम को हाई-टेक जर्मन-इंजीनियर्ड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यहां समारोह में शामिल होने वाली फिल्म हस्तियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा लेजर लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा.
(Photo: India Today/Narendra Paperwala)
फिल्म इंडस्ट्री से मेहमानों का केवड़िया पहुंचना शुरू हो गया है. इनमें कार्तिक आर्यन भी शामिल हैं, जिन्हें 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा. इस कार्यक्रम में कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकार और टेक्नीशियन भी शामिल होंगे.
(Photo: India Today/Narendra Paperwala)
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे. गुजरात और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. (Photo: ITG)
सम्मानित होने वाले बड़े नामों में कार्तिक भी शामिल हैं, जो मलयालम स्टार ममूटी के साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शेयर कर रहे हैं. कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए यह सम्मान मिल रहा है, जबकि ममूटी ने 'ब्रह्मयुगम' के लिए यह अवॉर्ड जीता है. (Photo: Instagram/kartik aryan)
'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है और यामी गौतम को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया जाएगा. रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के तौर पर सम्मानित किया जाएगा, जबकि 'भांगर' ने बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है. (Photo: B62 Studios)
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कुल 92 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. एक्टर अभिनेता अनंत नाग के लिए भी एक विशेष प्रस्तुति होगी, जिन्हें 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. फैंस 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे (IST) से DD नेशनल YouTube चैनल पर 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लाइव देख सकते हैं. (Photo: ITG)