राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) भारत में सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह है. इसकी स्थापना 1954 में की गई थी. इसे 1973 से भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भारतीय पैनोरमा के साथ प्रशासित किया जाता है. हर साल, सरकार द्वारा नियुक्त एक राष्ट्रीय पैनल विजेता का चयन करता है. पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है. जहां भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हैं.
इसके बाद राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन होता है. समग्र रूप से भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कार देने के साथ-साथ देश के प्रत्येक क्षेत्र और भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लिए पुरस्कार प्रदान करते हैं.
मलयालम एक्टर-कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने दिग्गज एक्टर ममूटी का बचाव किया. ममूटी पर तब सवाल उठाए गए थे जब नेशनल अवॉर्ड्स के सिलसिले में गुजरात दौरे के दौरान उन्हें तिलक लगाया गया था.
सवाल यह नहीं है कि बायोपिक करने से ही नेशनल अवॉर्ड मिलता है. सवाल यह है कि पिछले कुछ वर्षों में वास्तविक किरदारों वाली भूमिकाओं का अवॉर्ड सर्किट में आकर्षण इतना क्यों बढ़ा है?
Kartik Aaryan at Lalbaugcha Raja: फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का 72वां नेशनल अवॉर्ड जीतने के अगले ही दिन कार्तिक आर्यन 'लालबागचा राजा' के दरबार पहुंचे. बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने अपना अवॉर्ड भगवान के चरणों में समर्पित किया.
देशभर में गणेशोत्सव की छटा है, गुजरात में भी अलग-अलग थीम पर बने दिव्य गणेश पंडाल भक्तों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. बप्पा के दर्शन के लिए भक्त अलग-अलग पंडालों में पहुंच रहे हैं. कुछ जगहों पर गणेश विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है. बप्पा को धूमधाम के साथ विदाई दी जा रही है. वहीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नजदीक तैयारियां की जा रही हैं. गुजरात आजतक के इस बुलेटिन में आपको दिखाएंगे सूबे से जुड़ी तमाम खबरें, लेकिन सबसे पहले हेडलाइंस.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया. यह सम्मान समानांतर सिनेमा, मुख्यधारा की फिल्मों और टेलीविजन में उनके पांच दशकों से अधिक योगदान को लेकर है.
National Film Awards 2026 Updates: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह मंगलवार, 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अवॉर्ड्स प्रदान करेंगी और दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा.
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (72nd National Film Awards Ceremony) का भव्य आयोजन इस बार दिल्ली से बाहर, गुजरात के केवडिया में नर्मदा नदी के किनारे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास किया गया. सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से सम्मानित किया.
अश्विनी वैष्णव ने गुजरात में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित करने का बचाव किया और कहा कि यह समारोह भारत भर के पर्यटन स्थलों पर आयोजित किया जाएगा.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में हुआ. बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया. इस दौरान उनके पति आदित्य धर इमोशनल हो गए.
2024 के 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए फिल्मों का चयन करने वाली जूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की भी अपील की.
रनदीप हुड्डा को ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. जानिए उन्होंने सावरकर की कहानी पर फिल्म बनाने को जरूरी क्यों बताया.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से पहले गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को एक शानदार नया रूप दिया जा रहा है. 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में होने वाले इस स्टार-स्टडेड (सितारों से सजे) समारोह के लिए एक बड़ा पंडाल, एक विशाल एयर-कंडीशंड डोम और कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात में होने जा रहा है. इस पर एक्टर परेश रावल ने मेजबानी करने में गुजरात की भूमिका का बचाव किया है.
72 साल बाद नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर गुजरात के केवड़िया में होगा. इस फैसले पर फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने सवाल उठाते हुए दूसरे राज्यों के नाम गिनाए हैं.
खबर है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गुजरात यात्रा के दौरान एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाएंगे. अगर ऐसा हुआ तो यह समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर आयोजित होगा.
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. इसमें रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को 'बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर' का अवॉर्ड दिया गया है. अब इस पर CPI(M) वरिष्ठ नेता एम ए बेबी नेता ने हमला बोला है.
सूचना और प्रसारण मंत्रालय आज नई दिल्ली में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की. बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है. बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को मिला है.
असम की फिल्म 'रंगतापु 1982' ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ असमिया फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है. ये फिल्म 1980 के दशक के असम समाज की मानवीय संवेदनाओं और संघर्षों को दर्शाती है. ये मूवी अरुण कुमार राय के BRC सिने प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है.
'पिंक', 'सरदार उधम', 'विक्की डोनर' और 'पीकू' जैसी फिल्म बनाने वाले शूजित सरकार इन दिनों नए रोल निभाने में काफी बिजी हैं. इस बीच उन्होंने अपने जूरी एक्सपीरियंस और नेशनल फिल्म अवॉर्ड पर खुलकर बात की है.
सिनेमा के लिए नेशनल अवार्ड पर हमेशा से राजनीति का आरोप लगता रहा है. लेकिन शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए दिया गया बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिलचस्प कारणों से बहस में बना हुआ है. कहा जा रहा है कि सरकार और शाहरुख, दोनों ने एक व्यावहारिक मध्य मार्ग को अपना लिया है.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार कई फिल्मों और कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है. विक्रांत मेसी को '12वीं फेल' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया. रानी मुखर्जी को 'मिसेस चटर्जी वर्सस नॉर्वे' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.