गुजरात विधानसभा चुनावः मोरबी हादसे के 'मसीहा' पूर्व विधायक को BJP ने दिया टिकट, सिटिंग MLA का पत्ता कटा

बीजेपी ने मोरबी हादसे के मसीहा पूर्व विधायक कांति अमृतिया को इनाम दिया है. पार्टी ने कांति अमृतिया को मोरबी से टिकट दिया है. बीजेपी ने मोरबी से निवर्तमान विधायक और सूबे की सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया है.

Advertisement
मोरबी हादसे के पीड़ितों को बचाने के लिए नदी में उतर गए थे कांति अमृतिया (फाइल फोटो) मोरबी हादसे के पीड़ितों को बचाने के लिए नदी में उतर गए थे कांति अमृतिया (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सत्ताधारी दल ने सूबे की कुल 182 में से 160 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुछ दिग्गजों के नाम नदारद हैं तो कुछ नए और हाशिए पर चले गए नेताओं के सियासी सफर को नया आगाज मिल गया है.

Advertisement

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में हाल ही में हुए मोरबी के केबल ब्रिज हादसे की छाप भी स्पष्ट नजर आई. बीजेपी ने मोरबी हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए अपनी परवाह किए बगैर नदी के गहरे पानी में उतर जाने वाले कांति अमृतिया को इसका इनाम दिया है.

बीजेपी ने कांति अमृतिया को मोरबी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने मोरबी से निवर्तमान विधायक और सूबे की सरकार में मंत्री बृजेश मेरजा का टिकट काट दिया है. गौरतलब है कि कांति अमृतिया बीजेपी के टिकट पर पहले भी मोरबी सीट का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

कांति अमृतिया साल 2012 के गुजरात चुनाव में मोरबी सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. वे साल 2014 में उस वक्त विवादों में आ गए थे जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में कांति अमृतिया एक युवक की रॉड से पिटाई करते नजर आ रहे थे. तब इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि युवक तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था.

Advertisement

हार गए थे 2017 का चुनाव

कांति अमृतिया पर बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांति अमृतिया पर भरोसा जताया था. बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे कांति को अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था. ये प्रतिद्वंदी कोई और नहीं, यही बृजेश मेरजा थे जिन्हें अब कांति ने टिकट की जंग में हरा दिया है. बृजेश मेरजा तब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और जीते भी.

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेश मेरजा ने बीजेपी के कांति को 3400 वोट से अधिक के अंतर से शिकस्त दी थी. कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए बृजेश मेरजा ने बाद में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सत्ताधारी बीजेपी का दामन थाम लिया. बृजेश को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया था. उनके इस्तीफे से रिक्त हुई मोरबी सीट के लिए कुछ महीने पहले ही उपचुनाव हुए थे. बृजेश मेरजा उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे थे.

हाशिए पर चले गए थे कांति

बृजेश मेरजा के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद कांति अमृतिया अपनी ही पार्टी में एक तरह से हाशिए पर चले गए थे. कई लोग तो उनके सियासी सफर के नेपथ्य में चले जाने की भी बात करने लगे थे लेकिन कांति ने न तो बीजेपी का दामन छोड़ा और ना ही जनता के बीच रहना. मोरबी में हुए दिल दहला देने वाले हादसे के समय वे अपनी जान की परवाह किए बिना डुबते लोगों को बचाने के लिए नदी के गहरे पानी में उतर पड़े.

Advertisement

कांति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब इसने एक तरह से उनके सियासी करियर के लिए संजीवनी का काम कर दिया. बीजेपी ने कांति को उनकी दिलेरी का इनाम निवर्तमान विधायक और मंत्री बृजेश मेरजा का टिकट काटकर दे दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »