‘विदेश में हाथ मिलाते हैं, देश में बांटते हैं’, ईद समारोह से ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

कोलकाता में ईद समारोह के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया. उन्होंने कहा कि जो बंगाल को निशाना बनाएगा, नरक जाएगा. वहीं अभिषेक बनर्जी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया.

Advertisement
ईद के मंच से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला (Photo: PTI) ईद के मंच से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला (Photo: PTI)

अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ईद के जश्न में शामिल हुए. लेकिन यह सिर्फ जश्न नहीं था. ममता ने इस मौके को BJP पर जोरदार हमले के लिए भी इस्तेमाल किया. प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है, ऐसे में तमाम राजनीतिक दल हर किसी मंच से राजनीतिक संदेश देने में जुटे हुए हैं.

Advertisement

ममता ने एक ही नारा बार-बार दोहराया, "BJP हटाओ, देश बचाओ." उन्होंने कहा कि यही उनका और उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है. जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं, उनके बारे में ममता ने कहा, "वो नर्क में जाएंगे." यानी ममता ने साफ कर दिया कि बंगाल के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

SIR और नाम काटने का मामला

ममता ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि SIR यानी मतदाता सूची की जांच के दौरान बहुत से लोगों के नाम काटे गए और वो इसके खिलाफ कोलकाता से दिल्ली तक लड़ती रही हैं. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया, "अगर आपका नाम कटा है तो मैं लड़ती रहूंगी."

प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा तंज

ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आप सऊदी अरब जाकर हाथ मिलाते हैं, दुबई जाकर हाथ मिलाते हैं. लेकिन अपने ही देश में भेदभाव करते हैं. आप और आपकी सरकार ही सबसे बड़े घुसपैठिए हैं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: खाकी से खादी... जगतदल में राजेश कुमार को उतारकर बीजेपी ने ममता को दे दी टेंशन!

ममता का इशारा था कि प्रधानमंत्री मोदी बाहर जाकर मुस्लिम देशों से दोस्ती करते हैं, लेकिन देश के अंदर मुसलमानों के साथ भेदभाव होता है.
राष्ट्रपति शासन की धमकी से नहीं डरतीं

ममता ने यह भी कहा कि चाहे बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा दो वो झुकने वाली नहीं हैं. यह उनका BJP को सीधा जवाब था कि किसी भी दबाव से वो रुकने वाली नहीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग BJP की तरफ से पैसे बांट रहे हैं.

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?

TMC के युवा नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा, "मैं तुम्हारे जश्न में शामिल होऊंगा, तुम मेरे जश्न में आओगे यही बंगाल की संस्कृति है."

उन्होंने कहा, "रमजान में राम है और दिवाली में अली है." यानी हिंदू और मुसलमान के त्योहार एक-दूसरे से अलग नहीं हैं. और फिर उन्होंने शायर राहत इंदौरी का एक बहुत मशहूर शेर पढ़ा, "किराएदार हैं ज़ाती मकान थोड़ी है, सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement